कही-सुनी (04 OCT-26) : अमन सिंह के पदचिन्हों पर शीतल शाश्वत वर्मा
रवि भोई की कलम से भारतीय राजस्व सेवा की 2005 बैच की अधिकारी और वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा ने वीआरएस लेकर छत्तीसगढ़ सरकार में ही अपने पैर जमा लिए हैं। विष्णुदेव साय की सरकार ने शीतल शाश्वत वर्मा को पांच साल के लिए संविदा नियुक्ति दे दी है। शीतल शाश्वत वर्मा केंद्र सरकार की जगह पिछले छह साल से छत्तीसगढ़ सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थीं। केंद्र सरकार ने उन्हें आगे एक्सटेंशन देने से मना कर दिया तो वीआरएस ले लिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें संविदा में पांच साल के लिए रख लिया है। संविदा नियुक्ति के दौरान वे वित्त विभाग की विशेष सचिव रहेंगी […]



