जशपुर में बढ़ा हाथियों का आतंक, मशरूम लेने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा से सामने आया है, जहां शनिवार सुबह हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है. वह वन टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, घर से 200 दूर जंगल की ओर ज्योति मिंज (44 साल) खुखड़ी (जंगली मशरूम) बिनने गई थी. घर वापस लौटने के दौरान वहां अचानक हाथी पहुंच गया, जिसके बाद उसने महिला पर पैर से हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को हॉलीक्रॉस अस्पताल […]

H1-B Visa: अमेरिका अब एच 1-बी के लिए लेगा 88 लाख रुपये, ट्रंप के इस फैसले से भारतीय IT पेशेवर होंगे प्रभावित

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एच 1-बी वीजा को लेकर बड़ा आदेश जारी कर दिया है। ट्रंप ने H1-B वीजा की सालाना फीस को लेकर एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस नए आदेश के मुताबिक, एच-1बी वीजा की फीस को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया गया है। ट्रंप के इस फैसले को अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ सकता है। बता दें कि एच 1-बी वीजा पर बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिका में कार्यरत हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले को लेकर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस के स्टाफ सेक्रेटरी विल शार्फ का कहना […]

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार में सुनेंगे जनता की बात

बस्तर। देशभर में मशहूर बस्तर दशहरा में शामिल होने पिछले दिनों सांसद महेश कश्यप ने एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ मिलकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की थी। वही अब उन्होंने यह आमंत्रण स्वीकार लिया है। बता दें कि, राज्य गठन के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में जनता की बात सुनेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री 4 अक्टूबर को बस्तर आ सकते है। इस दौरान वे बस्तर में 3 घंटे रहेंगे, साथ ही मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर चर्चा करेंगे। साथ ही जिस समय केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन बताया जा रहा है उसी दौरान बस्तर में बस्तर दशहरा पर्व का प्रमुख रस्म मुरिया दरबार […]

माता रानी के भक्तों को रेलवे ने दी सुविधा, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ में रहेगा अस्थायी स्टॉपेज

  रायपुर। नवरात्र पर्व पर रेलवे ने भक्तों के लिए राहत की खबर दी है। इस दौरान 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिन के लिए स्टापेज दिया गया है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने समय सारिणी जारी की है। साथ ही नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी और 2 मेमू ट्रेनों का विस्तार किया गया है। दरअसल, रेलवे प्रशासन हर साल नवरात्रि पर आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टापेज की सुविधा देता रहा है। इस बार भी पांच जोड़ी ट्रेनें यानी 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 22 सितंबर […]

Accident Breaking : बालोद में CRPF जवानों से भरी बस हादसे का शिकार, लौट रहे थे छुट्टी से, 4 घायल

बालोद। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. शुक्रवार की देर रात यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. 4 यात्रियों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है. घायलों को शहीद हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है. जानकारी के मुताबिक,लगभग 16 सीआरपीएफ जवान छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) में सवार हुए थे. बस में सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री सवार […]

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के निर्माण कार्य का सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण,निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

० संग्रहालय के निर्माण कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के दिए गए निर्देश रायपुर। नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के समीप निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का आज प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि संग्रहालय का लोकार्पण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राज्योत्सव के समय किया जाना है। अतः इसके निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। संग्रहालय का कार्य किसी भी स्थिति में 30 सितंबर तक पूर्ण हो जाना चाहिए तथा शेष फिनिशिंग कार्य अक्टूबर के पहले […]

आज का राशिफल 20 सितंबर : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ लाभदायक दिन, जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि, सुखद और यादगार दिन रहेगा मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपके लिए आज का दिन सुखद और यादगार बनेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी आज आपका सामान्य बना रहेगा। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं इनससे आपके मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे इससे आपका काम भी सफल होगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें। […]

आज का पंचांग 20 सितंबर : आज चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध, जानें राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 29, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 05, रवि उल्लावल 27, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 17 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। आज […]

Breaking : मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद ; घात लगाकर किए गए हमले में तीन घायल

  इंफाल। मणिपुर में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवानों बलिदान हो गए, जबकि कम से कम तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। इस हमले ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में हुआ। असम राइफल्स के जवानों का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। दो जवान बलिदान, तीन घायल; एक की हालत नाजुक मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी […]

CGPSC घोटाला: 5 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, 2 दिन की मिली CBI रिमांड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने रायपुर में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को फिलहाल 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, सीबीआई की ओर से 14 दिन की रिमांड की मांग की गई थी। सुनवाई अभी भी जारी है और माना जा रहा है कि जांच एजेंसी आगे और सख्त कार्रवाई कर सकती है। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में PSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS […]