CGPSC भर्ती घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जेके ध्रुव समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी

  रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद बुधवार को ईडी ने एक साथ पांच ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर (जेके) ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, राज्यपाल के पूर्व सचिव एवं रिटायर्ड IAS अमृत खलको और आरोपी ललित गणवीर के भाई भूपेंद्र गणवीर के ठिकानों पर छापेमारी की। भिलाई से राजनांदगांव तक एक्शन, खंगाले जा रहे दस्तावेज जानकारी […]

Big News : PSC घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर फिर छापा, भर्ती घोटाले के नए सबूतों की तलाश

  भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव (जीवन किशोर ध्रुव) के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम सुबह भिलाई के सेक्टर-10 स्थित उनके निवास पहुंची और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दो इनोवा वाहनों में पहुंचे और लंबे समय तक घर के भीतर जांच-पड़ताल करते रहे। बताया जा रहा है कि टीम भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय लेन-देन के संभावित सबूत खंगाल रही है। ध्रुव से […]

Big News : CGPSC घोटाला मामले के आरोपियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कई आरोपियों को जमानत दे दी है। जमानत पाने वालों में टामन सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, बजरंग स्पात के डायरेक्टर के पुत्र, शशांक गोयल और भूमिका कटियार शामिल हैं। इस मामले में आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा, सिद्धार्थ अग्रवाल और शशांक मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की। सीजीपीएससी की ओर से भर्ती के लिए 2021 में विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में 171 पदों के लिए 2,565 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। 26 से 29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा में 509 उम्मीदवार सफल रहे। साक्षात्कार के बाद 11 मई 2023 […]

CGPSC घोटाला: 5 आरोपी कोर्ट में हुए पेश, 2 दिन की मिली CBI रिमांड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने रायपुर में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को फिलहाल 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, सीबीआई की ओर से 14 दिन की रिमांड की मांग की गई थी। सुनवाई अभी भी जारी है और माना जा रहा है कि जांच एजेंसी आगे और सख्त कार्रवाई कर सकती है। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में PSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS […]