सीएम साय ने ’स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ
० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल ० अनेक शहरों में पीएम आवास योजना के 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश ० स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का किया विमोचन, स्वच्छता की दिलाई शपथ ० आवास योजना के हितग्राहियो को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को वितरित किए चेक रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के श्री अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ’स्वच्छता ही सेवा’ […]



