ज़मीन की गाइडलाइन दरों के अधिकांश प्रावधान वापस,सीएम साय ने कहा -गाइडलाइन दरों पर मंथन अभी जारी

० केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में हुए कई अहम फैसले रायपुर। ज़मीन की गाइडलाइन दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर हुए विरोध और फिर कई प्रावधान वापस लिए जाने के बीच सीएम विष्णुदेव साय का अहम बयान आया है। इस बयान से ध्वनित हो रहा है कि गाइडलाइन दरों पर मंथन अभी जारी है तथा कुछ और प्रावधान वापिस लिए जा सकते हैं। सीएम साय ने मीडिया को जो बयान दिया है, वह स्थिति को काफ़ी कुछ स्पष्ट कर रहा है। मुख्यमंत्री का बयान इस प्रकार है – सीएम विष्णुदेव साय का कहना है- “लोकतंत्र में जनता सब कुछ होती है। सबसे बड़ी ताक़त जनता के हाथ में होती […]

असामाजिक तत्वों ने सिलतरा में तोड़ी मूर्तियां,नितिन पोटाई ने अपराधियों को गिरफतार करने की मांग की

० आदिवासियों की रूढ़ी जन परंपरा  एवं संस्कृति पर छेड़छाड का आरोप  कांकेर। राज्य अजजा आयोग के पूर्व सदस्य और जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने सिलतरा में देवेन्द्र पोटाई और जयराम कडियाम के मूर्ति को बर्बरता पूर्वक तोडने  असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरफतार करने की मांग की है। और इस बाबत कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौपा है। साथ ही लिखित में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर को पत्र भी दिया है। श्री पोटाई ने बताया कि 5 दिसम्बर 2025 दिन शुक्रवार को शाम के समय असामाजिक तत्वों द्वारा कांकेर तहसील के ग्राम सिलतरा में आदिवासियो के […]

डागा गर्ल्स कॉलेज में अन्तरमहविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

रायपुर। स्थानीय डागा कॉलेज द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आबंटित अन्तरमहविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है .कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय तिवारी, विशेष अतिथि डॉ देवाशीष मुखर्जी, प्राचार्य ,महंत कॉलेज,डॉ संगीता घई, प्राचार्य डागा कॉलेज, एवम सभी प्राध्यापकगण सम्मलित हुए प्रतियोगिता उद्घाटन में मुख्य अतिथि अजय तिवारी जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारत देश ने अभी अभी महिला क्रिकेट में विश्वकप जीता है और आप यदि अच्छे से परिश्रम करते है तो टीम इंडिया के सदस्य बन सकते है और देश के साथ साथ प्रदेश व परिवार का नाम रोशन कर सकते है . डॉ मुखेर्जी ने कहा कि आज के वर्तमान […]

भगवान दत्तात्रेय ने अपने जीवन में चौबीस गुरु बनाये -राजेश्री महन्त जी

० प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई गुण अवश्य होता है रायपुर। ब्रह्मपुरी रायपुर स्थित दत्तात्रेय मंदिर में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, स्थानीय विधायक सुनील सोनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि भगवान दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर उपस्थित हुए। इन्होंने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया, हवन कुंड का परिक्रमा करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, भगवान के दर्शन पूजन के उपरांत उपस्थित स्रोताओं को अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि – भगवान दत्तात्रेय ने अपने जीवन में चौबीस गुरु बनाये कथन का तात्पर्य यह है कि -प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई गुण अवश्य होता है, हमें उससे ग्रहण करना चाहिए। […]

कस्टम मिलिंग स्कैम : EOW ने दीपेन चावड़ा के खिलाफ कोर्ट में चालान किया पेश, 2,000 करोड़ से अधिक अवैध धन प्रबंधन का आरोप

  रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। चावड़ा पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धनराशि के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाने के आरोप हैं। वह स्कैम के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का सहयोगी माना जाता है। जानकारी के अनुसार, दीपेन चावड़ा को ईओडब्ल्यू ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान चावड़ा की भूमिका कई बड़े आर्थिक अपराधों में सामने आई, जिसके आधार पर उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य जुटाए गए। इन सबूतों के आधार पर आज, 9 दिसंबर 2025 को रायपुर स्थित न्यायालय (भ्रष्टाचार […]

CG Crime : राजधानी के खम्हारडीह में पति ने की पत्नी की हत्या फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान ,इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने भी आत्महत्या कर ली। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके का है। यहां चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। पत्नी […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर ओलंपिक से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में हालिया ऑपरेशन, नक्सल संगठन की […]

अगले तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार करें,ताकि प्रदेश में तीव्रता से हो विकास : मुख्य सचिव विकासशील

० मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई रायपुर।मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य की योजनाओं की समीक्षा की गई। श्री विकासशील ने सचिवों को निर्देशित किया कि अपने विभाग के लिए अगले तीन वर्षों की कार्ययोजना तैयार करें, ताकि प्रदेश में कुशलता के साथ और तीव्र गति से काम हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के हित में सतत् कार्य करना है। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल नवीन मद प्रस्तावों, योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। लक्ष्य और उपलब्धि के आधार पर विभागवार प्रस्तुति भी दी गई। […]

मध्यप्रदेश के खजुराहो के रिसोर्ट में खाना खाने के बाद 8 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी, 3 की मौत

खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित गौतम रिसोर्ट में सोमवार को आठ कर्मचारियों ने खाना खाया और खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उनको भर्ती कराया गया था। इन आठ लोगों में तीन लोग रामस्वरूप कुशवाह, प्रागीलाल कुशवाह, गिरिजा रजक की मौत हो गई है। पांच लोगों का इलाज अभी जारी है जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई गई है। खजुराहो में यह घटना उसे समय आई है जब खजुराहो में प्रवास पर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रीगण हैं। घटना को लेकर अफसर के हाथ पांव फूल गए हैं। अचानक एक साथ मौत का मामला संदिग्ध हो गया है जिसे लेकर सीएमएचओ आरपी गुप्ता […]

कब से शुरू होगा पौष महीना ,जानें सेहत और समृद्धि के लिए पौष महीने में क्या करें क्या न करें

  पौष मास हिंदू पंचांग का दसवां महीना होता है। इसकी शुरुआत मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अगले दिन से होती है। इसे पूस का महीना भी कहा जाता है और धार्मिक दृष्टि इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान पितरों की शांति के लिए दान और सेवा विशेष फलदायी मानी जाती है। यह महीना विशेष रुप से सूर्य देव से जुड़ा हुआ है, इसलिए भगवान सूर्यदेव की आराधना के लिए इसे अत्यंत पवित्र माना गया है। पौष माह में सूर्य उपासना करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस महीने में भागवत कथा, रामायण पाठ, जप-तप और सत्संग करने से पाप क्षय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, […]