CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई , X पर किया पोस्ट

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में साय ने लिखा, विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा, विकास और विश्वास के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत माता के सच्चे सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक […]

आने वाली पीढ़ियों के लिए ओजोन परत का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : ओपी चौधरी

० इस वर्ष दोगुना, अगले वर्ष तीन गुना होगी पुरस्कार राशि: मंत्री श्री चौधरी ० ओजोन परत संरक्षण दिवस पर पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम गृह में पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य के लिए […]

रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार, चलेगी 18 सितम्बर से

० नई स्पेशल ट्रेन के दौरान रायपुर एवं राजिम के मध्य आने एवं जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा रायपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है। साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है । यह गाड़ी 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से […]

आज का राशिफल 17 सितंबर : आज गौरी योग का शुभ संयोग, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि में बना रहा है लाभ का योग

  मेष राशि, बैंकिंग संबंधी काम में सफलता पाएंगे मेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन मानसिक तनाव और उलझन की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें तभी आपको सफलता मिलेगी और आप रिश्तो को भी बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। वैसे आज आपको आज नौकरी में अपना काम सावधानी से करना होगा, विरोधी सक्रिय रहेगं। खानपान में संयम रखें, सेहत में नरमी की आशंका है। वैसे आपको बच्चो की ओर से खुशी मिलेगी। बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश स्तोत्र अथवा चालीसा […]

आज का पंचांग 17 सितंबर : आज इंदिरा एकादशी व्रत और विश्वकर्मा पूजा जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

  आज का पंचांग 17 सितंबर 2025 : आज इंदिरा एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 26, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 02, रवि उल्लाल 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बालव करण […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक,सीएम ने की समीक्षा

  रायपुर।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों का विस्तृत जायजा […]

एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा

रायगढ़। एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रायगढ़ एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा है। दरअसल, प्रार्थी सौदागर गुप्ता, निवासी तिलाईपाली, थाना तमनार, जिला रायगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी उसके ग्राम तिलाईपाली स्थित मकान के तीन हिस्सों में मौखिक बंटवारा के आधार पर वह तथा उसके अन्य दो पुत्र अलग-अलग हिस्से में निवासरत हैं। मकान वाली जमीन का एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें जमीन और मकान का मुआवजा राशि मिल चुकी है लेकिन पुनर्वास के लिए उसके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपए और मिलना था, जिसमें से 14 लाख रुपए उनके पुत्रों को मिल चुकी है तथा […]

पवन साय की कार पर गमला फेंकने मामले ने मचाई खलबली,भाजपाई चौंके,कांग्रेस कस रही तंज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की कार पर हमले की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने न केवल भाजपा नेताओं को चौंकाया, बल्कि प्रशासन में भी खलबली मचा दी। घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैली, जिससे तत्काल प्रभाव से राज्य की राजनीति गरमा गई। पवन साय को वर्तमान भाजपा सरकार में सबसे बड़ी ताकत का केंद्र माना जाता है और कई सत्ताधारी लोग उनके आगे झुकते हैं। यही वजह है कि इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। यह खबर जैसे ही कांग्रेस कार्यालय पहुंची, विपक्षी दल ने […]

छत्तीसगढ़ में 17 सितम्बर को मनाया जाएगा ‘स्वच्छोत्सव’,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया आह्वान

० “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को लिखा पत्र रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर 17 सितम्बर को ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी नगरीय निकायों में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन का भी अनुरोध किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने अपने पत्र में सभी महापौरों और अध्यक्षों को कहा है कि स्वच्छता हमारी संस्कृति और संस्कार का प्रतीक रहा है। हमारे स्वभाव और संस्कार […]

सट्टेबाजी ऐप मामले में Sonu Sood को ED का समन, की जाएगी पूछताछ, इन हस्तियों के नाम भी आए सामने

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में पेश होने के लिए बुलाया है। अधिकारियों के अनुसार सूद को अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध इंटरनेट सट्टेबाजी साइटों पर जांच करते हुए मशहूर हस्तियों अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से प्रतिबंधित सट्टेबाजी साइटों के साथ प्रमोशनल कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित चल रही जांच के तहत पूछताछ की गई है। उर्वशी रौतेला नहीं हुईं पेश ईडी ने […]