रायपुर में आर्टेमिस शांति अस्पताल शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया हॉस्पिटल का लोकार्पण

० यह अस्पताल विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र होगा रायपुर। रायपुर में नया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल आर्टेमिस शांति अस्पताल 3 नवंबर 2026 से विधिवत शुरू हो गया है। रायपुर के देवेंद्र नगर मंडी रोड़ में स्थित इस अस्पताल का लोकार्पण 3 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। इस अस्पताल की स्थापना से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और उन्नत उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां हृदय रोग, न्यूरोसाइंस, कैंसर उपचार, हड्डी […]

NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में गूंजा ‘वंदे मातरम’, झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में प्रदर्शन

० PM मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्ष पर साधा निशाना नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की मंगलवार को हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने तिरंगा भी लहराया। झारखंड छात्र आंदोलन का मुद्दा संसद में उठा बैठक के बाद NDA सांसदों ने संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया। सांसदों के हाथों में पोस्टर […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर पंडुम के समापन में होंगे शामिल, राजधानी में गुजारेंगे रात

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शनिवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन रविवार को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह का दौरा ऐसे वक्त हो रहा है। जब केंद्र सरकार की तरफ से तय की गई 31 मार्च 2026 की नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन नजदीक आ चुकी है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस समयसीमा का सार्वजनिक ऐलान किया था। इससे पहले अमित शाह विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने 4 […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे रायपुर, कल बस्तर ओलिम्पिक के समापन में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह आज यानी शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार दोपहर 12 बजे गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर ओलंपिक से जुड़े विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने वाले आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में हालिया ऑपरेशन, नक्सल संगठन की […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 को बस्तर प्रवास पर, तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया निरीक्षण

० समयपूर्व सभी तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों व उपलब्धियों की दी जानकारी

  नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर गृहमंत्री से चर्चा। मुख्यमंत्री श्री साय ने गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी परिसर का किया भूमिपूजन

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) के परिसर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।गृह मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को राज्य की सुरक्षा रणनीति और नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। रायपुर में स्थापित होने जा रही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) में अब टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में नए एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने शिलान्यास समारोह में कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट में देरी के कारण कई […]