Accident Breaking : जौनपुर में भीषण सड़क हादसा,छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ लोग घायल

जौनपुर। जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या गई थी। अयोध्या दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे बस लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में पहुंची थी। जहां ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस टकरा गई। हादसा इतना भीषण […]

नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, हजारीबाग में मुठभेड़ में माओवादियों के टॉप लीडर सहदेव ढेर

रायपुर/झारखण्ड। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मिल रही बड़ी कामयाबी के बीच पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी और असरदार कार्रवाई की है। झारखण्ड के हजारीबाग में मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने माओवादियों के टॉप लीडर और केंद्रीय कमेटी के नेता सहदेव को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में तीन बड़े नक्सलियों की मौत हुई है, इनमें 25 लाख का इनामी चंचल भी शामिल है। सभी नक्सलियों पर अलग-अलग राज्यों में करोड़ो रुपए का इनाम घोषित था। झारखण्ड में हुए बड़े माओवादी हमलों में इन नक्सलियों की भूमिका रही है। पुलिस ने बताया है कि, सीसी मेंबर सहदेव पर एक करोड़ रुपये […]

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना,बिजली गिरने की भी चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई जगहों पर हल्की बारिश ही हो रही है। बारिश ना होने की वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सुबह-सुबह बादल छाए रहने के बाद दिन में भीषण धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आने वाले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, […]

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, शिक्षा और विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का करेंगे दौरा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 15 सितम्बर से गुजरात प्रवास पर रहेंगे ।इस दौरान वे शिक्षा और विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 15 सितम्बर को श्री यादव दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहीं से भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का भ्रमण करेंगे। 16 सितम्बर को वे विजिटर ऑफ़ शिक्षा समीक्षा केंद्र और स्कूल का दौरा करेंगे तथा राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 17 सितम्बर को वे अहमदाबाद से रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरे का उद्देश्य गुजरात में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं तकनीकों का अध्ययन करना और उन्हें […]

नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर विशेष तौर पर फोकस : मुख्यमंत्री साय

० नरहरपुर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न सौगात रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति में आदिवासी विकास को प्राथमिकता देते हुए बस्तर सहित सरगुजा को विशेष तौर पर फोकस किया गया है, ताकि यहां के निवासियों को रोजगार और […]

आज का राशिफल 15 सितंबर : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज लाभदायक रहगेा। दान-पुण्य भी आज आपके हाथों होगा जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ परेशानी होगी। बिजनेस में आपको आज साझेदारों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद या कहासुनी हो सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं। वृषभ राशि, अनचाहे खर्च का सामना करना होगा वृषभ राशि के लिए आज सितारे […]

आज का पंचांग 15 सितंबर : आज नवमी तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 24, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 31, रवि उल्लावल 22, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। तैतिल करण रात्रि 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज […]

राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का लोकसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

० छत्तीसगढ़ रेणुका सिंह, अनिला भेड़िया एवं शेषराज हरवंस हुए शामिल रायपुर। आंध्रप्रदेश के तिरुपति में 14 एवं 15 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के प्रथम दिवस आज सम्मेलन का उद्घाटन . लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कर कमलों से हुआ। छत्तीसगढ़ से सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा की महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति रेणुका सिंह समिति की सदस्य अनिला भेड़िया एवं शेषराज हरवंस ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। सम्मेलन का व्यापक विषय”विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास” है। सम्मेलन में इसके अलावा”लिंग संवेदनशील बजट”और […]

राजधानी में न्यूड पार्टी मामले में पुलिस की कार्रवाई, प्रमोशन और प्रमोट करने वाले सहित 7 गिरफ्तार

  रायपुर। न्यूड पार्टी मामले में रायपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, मामले में प्रमोशन और प्रमोट करने वाले सहित 7 गिरफ्तार हुए है। 13.09.2025 को सोशल मिडिया एवं अन्य माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि APARICHIT CLUB PRESENT के द्वारा RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY का आयोजन दिनांक 21.09.2025 को 04.00 बजे से मध्य रात्रि तक व्हीआईपी रोड के किसी फार्म हाऊस/पब/पूल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस के द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए अपरिचित क्लब के संचालक एवं पूल पार्टी के आयोजको एवं मोबाइल नंबर के धारकों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी […]

दिल्ली में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 15 -16 सितंबर को,कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे शामिल

  रायपुर।नई दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में 15 और 16 सितंबर को दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन -‘रबी अभियान 2025‘ का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री राम विचार नेताम शामिल होंगे। मंत्री श्री नेताम इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, नीतियों और विकास कार्यो के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी देगें। इस सम्मेलन में देशभर के कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्धारकों और राज्यों के प्रतिनिधी शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में […]