छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (पंजीकृत) का हुआ शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में छत्तीसगढ़ सोसायटी फॉर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (पंजीकृत) का औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के करकमलों द्वारा उनके रायपुर स्थित सरकारी आवास में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े शिक्षाविद्, शोधकर्ता, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापक, तथा आईटी प्रोफेशनल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ट्रिपल आईटी रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओ.पी. व्यास, समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. एच.एस. होता (अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर), सहसचिव डॉ. स्वाति जैन (सहायक प्राध्यापक, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर) तथा कोषाध्यक्ष श्री लीलाधर […]



