ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों को किया सलाम, आतंकवाद पर सख्त संदेश
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए कहा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान अद्वितीय बहादुरी दिखाते हुए देश पर हमला करने वाले आतंकियों को करारा जवाब दिया था। आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति का प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, रणनीतिक तैयारी और तीनों […]



