छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान

० वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 बनी गेम चेंजर,पिछले 6 माह में हुई 2230 संपत्तियों की बिक्री रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा युक्त आवास का सपना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल पूरा कर रहा है। मंडल ने पिछले 6 माह में 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का रिकार्ड राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले पाँच वर्षों की तुलना में तुलना में अर्जित राजस्व से अधिक है। इस उपलब्धि में वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 गेम चंेजर साबित हुई है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल संपत्तियाँ बेचना नहीं बल्कि हर परिवार को सुरक्षित और […]

सड़कों के सुदृढ़ीकरण की मंजूरी से क्षेत्र में हर्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्राकर ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, सांसद का आभार जताया

  गरियाबंद। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि गरियाबंद जिले के तीन सड़कों के विकास कार्यों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ग्रामीण वर्षों से मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भाजपा सरकार सड़क विकास को लेकर संकल्पित है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों के सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) की प्रशासकीय स्वीकृति बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम पारागांव से पेंड्रा (10.27 किमी), ग्राम पिपरछेड़ी से चिंगरमाल (9.30 किमी), 09 टी 02 से बेगरपाला (13.30 किमी) को प्रदान की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

अभा विद्युत शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज आज,13 सितंबर को होगा समापन

० मोवा के बैडमिंटन कोर्ट में होगा आयोजन रायपुर। 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज कल 11 सितंबर को राजधानी में होगा। इसमें 10 राज्यों की पॉवर कंपनियों के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें लगभग 300 मैच होंगे, जिसमें ओपन सिंगल, ओपन डबल और टीम इवेंट होंगे। इसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की सेंट्रल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी कर रही है। स्पर्धा का समापन 13 सितंबर को होगा। आयोजन समिति के प्रमुख व कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एमएस चौहान ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन-जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। अध्यक्षता उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार […]

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही

० छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के विशेष मौकों पर सम्मानित किया जाए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा ने अधिकारियों […]

बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ ० प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु मिलेगी वित्तीय सहायता ० देश के किसी भी संस्थान में पढ़ाई के लिए बालिकाओं को मिलेंगे वार्षिक 30 हजार रुपए ० बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक दिक्कतें नहीं बनेंगी बाधा रायपुर। बेटियों को शिक्षा मिलने से हमारी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के […]

ED Raid: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के पास से 22KG सोना और 11KG चांदी जब्त ,कीमत 100 करोड़

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 किलोग्राम सोना और 11 किलोग्राम से अधिक चांदी बरामद की है. यह कार्रवाई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ की गई है. अब तक इस मामले में जब्त संपत्तियों की कुल बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है. जांच के दौरान कांग्रेसी विधायक के.सी. वीरेन्द्र और उनके सहयोगियों के खिलाफ गहन जांच जारी है. ईडी की बैंगलोर जोनल ऑफिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण सबूत और बड़ी मात्रा में सोना, चांदी के आभूषण, नगद आदि बरामद किए हैं. 6 सितंबर को चल्लकेरे में भी सर्च […]

Breaking : राजधानी में आकाशीय बिजली की चपेट में आया सेंट जेवियर स्कूल का छात्र, अस्पताल ले जाने से पहले थमी सांसें

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार दोपहर गरज चमक के साथ हुए मध्यम बारिश से एक ह्रदय विदारक घटना हुई ।शहर में बिजली गिरने से सेंट जेवियर स्कूल के छात्र की मौत हो गई। दोपहर बारिश के साथ खेल मैदान में बिजली गिरी। इस दौरान मैदान में बच्चे खेल और कुछ टहल रहे थे।इसी दौरान एक बच्चा गाज की चपेट में आ गया। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले ही सांसे थम गई । बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।  

नेपाल के बाद अब फ्रांस में बवाल: प्रदर्शनकारी उतरे सड़कों पर, पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

इंटरनेशनल न्यूज़। फ्रांस में पेरिस समेत कई अन्य स्थानों पर बुधवार को जमकर बवाल हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। उपद्रवियों को सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। शहरों में जगह-जगह आगजनी से तनाव फैल गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। नए प्रधानमंत्री को लेकर नाराजगी लोगों में देश में चौथी बार प्रधानमंत्री बदले जाने को लेकर नाराजगी है। प्रदर्शन के जरिए लोग नए प्रधानमंत्री को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिन के शुरुआती घंटों में […]

भाठागांव में अवैध प्लॉटिंग पर हुई कार्रवाई, निगम ने चलाया बुलडोजर

रायपुर। नगर निगम जोन-6 के तहत भाठागांव इलाके में बुधवार को करीब पांच एकड़ क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की है. कार्रवाई दो जगहों पर की गई है, एक जगह पर करीब चार एकड़ और दूसरे स्थान पर लगभग 1 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने पर जोन-6 कमिश्नर हितेंद्र यादव ने नगर निवेश विभाग के अमले के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान प्लाट में मुरुम की रोड मिली. इसके अलावा कुछ लोगों ने प्लॉटिंग पर मार्किंग कर ली थी. निगम अमले ने तत्काल मौके पर जेसीबी की मदद से रोड को तोड़ दिया. जोन कमिश्नर ने […]

पीएम मोदी अक्टूबर में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़, रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ इस समय अपने रजत जयंती वर्ष में है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था, इसलिए इस वर्ष को सरकार ने अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कोरबा रवाना हुए है। इस दौरान स्टेट हैंगर में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस साल छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के […]