छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर। राजधानी रायपुर में समेत पूरे प्रदेश में सोमवार को रुक-रूककर बारिश हुई और शाम को मौसम साफ रहा। सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी […]



