AICC ने ओबीसी विभाग के लिए राष्ट्रीय समन्वयकों की नियुक्ति की, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी विभाग के लिए राष्ट्रीय समन्वयकों (नेशनल कोऑर्डिनेटर्स) की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ के लिए यह मामला इसलिए अहम है, क्योकि यहाँ से चार नेताओं को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से गिरीश देवांगन, लेखराम साहू, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता और त्रिलोकचंद श्रीवास को यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। इनमे गिरीश देवांगन पहले भी प्रदेश कांग्रेस में अहम पदों पर रह चुके हैं। देशभर से कांग्रेस ने ओबीसी विभाग से 60 नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित किए हैं।

उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं से बढ़ेगी सर्दी, शीतलहर से बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। उत्तर-मध्य भारत में मौसम के बदलते मिज़ाज ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर का असर दिखेगा, जिससे ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी। विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं के साथ सर्दी का स्तर बढ़ जाएगा, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट से मौसम अधिक ठंडा रहेगा। बस्तर और सरगुजा संभाग में भी ठंड का असर खासा महसूस होगा और स्थानीय लोग सुबह और रात के समय ठंडक का सामना करेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव […]

कल खेला जाएगा भारत- साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे, आज दोनों टीमें करेंगी नेट प्रैक्टिस

रायपुर। नवा रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरिज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेटर्स मंगलवार को नेट प्रैक्टिस करते नजर आएंगे. वहीं दक्षिण अफ्रिका के खिलाड़ी भी नेट में पसीना बहाएंगे. मैच को लेकर तैयारियां पूरी हो गई गई। वहीं रायपुर वाले इस मैच को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर लगभग 12 बजे मीडिया से रूबरू होगी. इसके बाद दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक अभ्यास करेगी. वहीं टीम इंडिया की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसके बाद शाम 5 बजे […]

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में की गई सेफ लैंडिंग

  दल्ली। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है। बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई। फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया। फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं […]

भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले के लिए तैयारी पूरी, एडवायजरी भी जारी,सड़के सील, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

रायपुर। कल रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मैच होने वाला है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। सुरक्षा का प्रभारी डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को बनाया गया है, जबकि 6 आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। मेफेयर रिसोर्ट के चारों तरफ सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। यातायात के 500 अधिकारी-जवानों की तैनाती की गई है और रिसोर्ट से स्टेडियम तथा स्टेडियम से रिसोर्ट तक पूरे रूट को सील कर दिया गया है। कुल 1500 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात हैं। आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल ने सभी ASP और DSP अधिकारियों […]

आज का राशिफल 2 दिसंबर : चंद्राधियोग योग से आज मंगलवार का दिन मेष, मिथुन और तुला समेत कई राशियों के लिए मंगलकारी

मेष राशि,चंद्रमा का गोचर शुभ, भाग्य मेहरबान है आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि से होने से आपको लाभ का मौका मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे जिसका लोग फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी भावनाओं और भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है उनका अपना विशेष ध्यान रखना होगा। आज पारिवारिक जीवन में आपको सुख सहयोग मिलेगा। माता की ओर से आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप आज सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। नौकरी मं आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। किसी महिला मित्र से आपको सहयोग मिल […]

आज का पंचांग 2 दिसंबर : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 17, जमादि उल्लावल 10, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज […]

सरकार का मोबाइल फोन कंपनियों के लिए लिया बड़ा फैसला; सभी नए मोबाइल फोन में 90 दिनों के भीतर प्री-इंस्टॉल होगा ‘संचार साथी’ एप

दिल्ली। दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल फोन कंपनियों को बड़ा निर्देश जारी किया है। अब देश में बनने या आयात होकर आने वाले हर नए स्मार्टफोन्स में ‘संचार साथी’ एप को प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा। कंपनियों को इस नियम को लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। 28 नवंबर को जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, 90 दिनों के बाद भारत में बनने या आयात किए जाने वाले सभी मोबाइल फोन में संचार साथी एप पहले से मौजूद होना चाहिए। यह एप फोन सेटअप के दौरान आसानी से दिखाई दे और इसे हटाया या डिसेबल ना किया जा सके। सरकार ने साफ कहा है कि यह नियम सभी […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस […]

रायपुर में 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच, पुलिस ने जारी किया रूटमैप

  रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। मैच के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों की सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने तथा खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्थाएँ रायपुर शहर से आने वाले दर्शक: दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाइवे क्र-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा तक आएंगे। यहां से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध […]