डॉ दिनेश मिश्र ने चंद्रग्रहण में रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों से की चर्चा चर्चा और संवाद

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र चंद्रग्रहण  में रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों से मिल कर उनसे चंद्रग्रहण जैसी खगोलीय घटना पर चर्चा की , टेलीस्कोप, ग्रहण पर आधारित स्वलिखित किताबें वितरित की और छात्रों से संवाद किया. रविशंकर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ एन के चक्रधारी से मिलकर  वहां छात्रों से मुलाकात की. जहां टेलीस्कोप से ग्रहण देखने की तैयारियां थी साथ ही  बरसात मौसम को देखते हुए ग्रहण को स्क्रीन पर भी देखा जा रहा था . डॉ एन के चक्रधारीने  ग्रहण की खगोलीय प्रक्रिया को छात्रों को समझायाडॉ दिनेश मिश्र ने कहा चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। पर प्रारंभ में यह माना […]

CG Breaking : राजधानी में राजीव भवन पहुंची ईडी, पीसीसी से लिखित में मांगा हिसाब, मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज ईडी की टीम अचानक कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने सुकमा कांग्रेस भवन मामले में प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को चालान सौंपा। ईडी की टीम की कांग्रेस भवन में एंट्री होते ही कौतूहल का माहौल हो गया। इस भवन के निर्माण में हुए खर्च को लेकर ईडी ने पीसीसी से लिखित में हिसाब भी मांगा था। यह हिसाब महामंत्री गैदू ने ही ईडी को सौंपा था। यहां बता दें कि इस भवन को ईडी ने अटैच कर रखा है। ईडी के मुताबिक इस भवन का निर्माण कांग्रेस काल में हुए शराब घोटाले से प्राप्त राशि से किया गया […]

प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री साय

० पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राज्य सरकार की 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण ० मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक जागरूकता के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी ० मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में हुए शामिल, उत्कृष्ट वेंडरों को किया सम्मानित रायपुर। प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता अब केवल ऊर्जा उत्पादक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य की प्राप्ति के संकल्प को तीव्र गति से पूर्ण करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर […]

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का बवाल, संसद भवन में भी घुसे; पुलिस फायरिंग में 14 की मौत, 42 घायल

  काठमांडू। नेपाल में सरकार के भ्रष्टाचार और हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। जेनेरेशन जेड (Gen Z) ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई प्रदर्शनकारी संसद भवन में भी घुस गए। सुरक्षा बलों की ओर से जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तब वे और बेकाबू हो गए और बैरिकेड कूदकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। पानी की बौछार की और कुछ जगहों पर फायरिंग भी की। स्थानीय मीडिया […]

ड्रग्स केस मामले में नव्या मलिक, विधि अग्रवाल की पूछताछ के बाद 850 से अधिक संदिग्धों की लिस्ट हुई तैयार, कई रसूखदारों के नाम शामिल

  रायपुर। राजधानी में पकड़े गए ड्रग्स केस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपियों नव्या मलिक, विधि अग्रवाल और रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो से पूछताछ कर एक लंबी सूची तैयार की है। इस सूची में ड्रग्स पार्टियों में शामिल लगभग 850 से अधिक लोगों के नाम दर्ज हैं। इन लोगों में कई हाई-प्रोफाइल परिवारों, कारोबारी और रसूखदार लोगों के सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती दौर में आरोपी वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ते और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे। इसके बाद यह नेटवर्क केवल भरोसेमंद और परिचित ग्राहकों तक सीमित हो गया। आरोपियों […]

केदार कश्यप का निवास घेरने कांग्रेसी कार्यकर्त्ता,सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट और बंगले में तोड़फोड़ भी की

रायपुर। सर्किट हाउस कर्मचारी के साथ वन मंत्री केदार कश्यप के कथित गाली-गलौच और मारपीट का विरोध करते हुए शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। वे वन मंत्री के इस्तीफे और हटाए जाने की मांग को लेकर मंत्री निवास घेरने निकले। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट की और बंगले में तोड़फोड़ भी की। इसमें एक महिला सुरक्षा कर्मी को सिर पर चोट आई जिसे सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि चरण दास महंत जी ने […]

छत्तीसगढ़ में NHM के 16 हजार कर्मचारी की 20 दिन से हड़ताल पर,रायपुर में होगा जल सत्याग्रह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएचएम (NHM) संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 18 अगस्त से लगातार जारी है। लगभग 16 हजार कर्मचारी काम बंद कर चुके हैं, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था खासकर ग्रामीण इलाकों में चरमरा गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटकने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार 20 दिन से चली आ रही हड़ताल का अब अगला पड़ाव जल सत्याग्रह है। हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार से नवा रायपुर में जल सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि अब केवल आश्वासन से बात नहीं बनेगी, बल्कि ठोस फैसले जरूरी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने सुनवाई […]

सोशल मीडिया बैन मामले में नेपाल की संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी, फायरिंग और बवाल,हालात बेकाबू

  काठमांडू। सोमवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में सरकार की ओर से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर रोक लगाए जाने के बाद घाटी सहित देश भर के कई शहरों में गुस्साए युवा विरोध प्रदर्शन करते हुए नेपाल की संसद में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर और गेट फांदकर न्यू बानेश्वर स्थित संघीय संसद परिसर में धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने पहले शांति बनाए रखने का संकल्प लिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने चार सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, […]

राजधानी के बीरगांव में कुत्तों का आतंक, मासूम को बनाया शिकार, जगह-जगह नोचा, हालत नाजुक

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. बीरगांव के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने दो साल की मासूम अनाया पर हमला कर दिया. बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और सिर, गाल और हाथों पर गंभीर रूप से काट लिया. बच्ची के सिर से दो जगह मांस का हिस्सा निकल गया है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की […]

विश्वकर्मा पूजा कब है, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

  हर साल भाद्रपद मास में जब सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जाते हैं तो विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने औजारों, कारखाने, दुकान, फैक्ट्री, वाहन आदि की विधि-विधान से पूजा करते हैं। वहीं, इस दिन औजार से जुड़ा काम करने वाले लोग अपने औजारों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। साथ ही, भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि-विधान से करने का भी खास महत्व है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि इस साल विश्वकर्मा पूजा कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। विश्वकर्मा पूजा 2025 तिथि और पूजा का मुहूर्त हर साल की तरह इस बार भी विश्वकर्मा पूजा 17 […]