डॉ. दिनेश मिश्र को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने किया सम्मानित

रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र को राजधानी में आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं समाजसेवा में दीर्घ कालीन योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया . पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने डॉ. दिनेश मिश्र को एवार्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर, राजेश मूणत पूर्व मंत्री एवं विधायक रायपुर, पुरन्दर मिश्रा, विधायक, मोतीलाल साहू विधायक, मीनल चौबे महापौर रायपुर, डॉ विद्याकांत त्रिवेदी, डॉ उपेन्द त्रिवेदी, डॉ . उत्कर्ष त्रिवेदी उपस्थित रहे. डॉ दिनेश मिश्र सन् 1995 से प्रदेश में सामाजिक अंधविश्वास एवं कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं डॉ मिश्र के प्रयासों से प्रदेश में […]

डॉ दिनेश मिश्र ने चंद्रग्रहण में रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों से की चर्चा चर्चा और संवाद

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र चंद्रग्रहण  में रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों से मिल कर उनसे चंद्रग्रहण जैसी खगोलीय घटना पर चर्चा की , टेलीस्कोप, ग्रहण पर आधारित स्वलिखित किताबें वितरित की और छात्रों से संवाद किया. रविशंकर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ एन के चक्रधारी से मिलकर  वहां छात्रों से मुलाकात की. जहां टेलीस्कोप से ग्रहण देखने की तैयारियां थी साथ ही  बरसात मौसम को देखते हुए ग्रहण को स्क्रीन पर भी देखा जा रहा था . डॉ एन के चक्रधारीने  ग्रहण की खगोलीय प्रक्रिया को छात्रों को समझायाडॉ दिनेश मिश्र ने कहा चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। पर प्रारंभ में यह माना […]