दूध की कीमतों में मिलेगी बड़ी राहत: 22 सितंबर से सस्ता होगा Amul और Mother Dairy का दूध, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। घर-घर में इस्तेमाल होने वाले दूध की कीमतों में जल्द ही बड़ी गिरावट आने वाली है। सरकार ने हाल ही में जीएसटी परिषद की बैठक में निर्णय लिया है कि पैकेज्ड दूध को 5% GST से मुक्त किया जाएगा। इस फैसले के लागू होते ही देश के सबसे बड़े दूध उत्पादक ब्रांड अमूल और मदर डेयरी के दूध के दामों में तुरंत राहत देखने को मिलेगी। GST की इस छूट से आम उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा क्योंकि दूध पर लगने वाला 5% कर हट जाएगा। इस कदम का उद्देश्य बढ़ती महंगाई के बीच दूध जैसे आवश्यक वस्तु को और किफायती बनाना है ताकि हर परिवार को सस्ती […]

राजधानी में आज निकलेगी गणेश विसर्जन की झांकी, 1800 जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात, सीसीटीवी से भी रखी जाएगी नजर

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज रात गणेश विसर्जन झांकियां परंपरागत मार्ग से निकाली जाएगी. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में बांट दिया है, जहां करीब 1800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे. विसर्जन झांकी में पटाखों का इस्तेमाल भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहीं भीड़भाड़ वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी, जिसकी पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. विसर्जन के दौरान भारी वाहनों को शहर की सीमा के बाहर रोका जाएगा. झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से गुजरते हुए लाखेनगर होकर रायपुरा महादेव घाट तक जाएंगी. श्रद्धालु इस पूरे मार्ग पर पैदल […]

राजधानी समेत छत्तीसगढ़ कई जिलों में रविवार को हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने आज के लिए भी जारी किया अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार शाम मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। रविवार रात जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और मौसम को भी खुशनुमा कर दिया। रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभवाना जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को होगी कैबिनेट की बैठक

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है /  

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

० संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री ० मुख्यमंत्री साय विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर। भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आधुनिक युग में भी प्रासंगिक और उपयोगी है। संस्कृत भाषा और साहित्य हमारी विरासत का आधार हैं, […]

आज का राशिफल 8 सितंबर : मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के लिए लाभदायक दिन, धन सहित इन मामलों में होगी उन्नति,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है आज सोमवार का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं,उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। सामाजिक कार्य करने से आपके परिवार और कुल का मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका प्रभाव भी आज बढेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट […]

आज का पंचांग 8 सितंबर : आज कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 17, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 24, रवि उल्लाल 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग प्रातः 06 बजकर 30 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक कुंभ उपरांत […]

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

इंटरनेशनल न्यूज़। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने आज रविवार को इस्तीफा दे दिया, जब उन्होंने जुलाई में देश में हुए संसदीय चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक हार का सामना किया. इशिबा के इस कदम के पीछे उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर से लगातार इस्तीफे की मांगें थीं, जिसमें उन्हें हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर पद छोड़ने के लिए कहा जा रहा था. अक्टूबर में प्रधानमंत्री बने शिगेरु इशिबा ने एक महीने से अधिक समय तक अपनी पार्टी के दक्षिणपंथी विरोधियों की इस्तीफे की मांग को अनदेखा किया था. उन्होंने कहा था कि उनके पद से हटने से देश में राजनीतिक शून्य पैदा हो जाएगा. उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए […]

मंत्री केदार कश्यप पर खानसामा से मारपीट और गाली गलौज का आरोप

० बैज और बघेल ने की मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रायपुर। राज्य के वनमंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर के एक सरकारी रेस्ट हाउस के खानसामा जितेंद्र पांडेय ने मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। विपक्ष के आगे आ जाने से मामला गरमा गया है। खानसामा ने थानेदार को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि मंत्री ने सबके सामने उनके साथ गाली- गलौज की और उसे जूते और थप्पड़ों से मारा। कमरे में भी लेजाकर मारपीट की। घटना का कारण कार्यकर्ताओं के लिए रेस्टहाउस का कमरा न खोलना बताया गया है। संविदा कर्मी पांडेय ने अपनी पत्नी के साथ सिटी कोतवाली जाकर मंत्री के खिलाफ लिखित […]

ऊंची लहरों के बीच लालबाग के राजा का विसर्जन, पहली बार हुई देरी, महाराष्ट्र में चार डूबे, 13 लापता

मुंबई। मुंबई के लालबाग के राजा का समुद्र में विसर्जन रविवार को अचानक आई समुद्र में ऊंची लहरें के कारण देर से हुआ। यह पहली बार है जब इस तरह की स्थिति के चलते विसर्जन समय पर नहीं हो पाया। हर साल की तरह इस बार भी मूर्ति को दक्षिण मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर सुबह 9 बजे से पहले गहरे समुद्र में विसर्जित करने की तैयारी थी। लेकिन रविवार तड़के जब मूर्ति चौपाटी पहुंची, उसी समय समुद्र में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया।   समुद्र में ऊंची लहरें की वजह से मूर्ति को ले जाने वाला प्लेटफॉर्म (मंच) पानी में तैरने लगा, जिससे उसे ठीक से राफ्ट […]