आज का पंचांग 29 नवंबर : आज मार्गशीर्ष शुक्ला नवमी तिथि, जानें भद्राकाल और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 08, शक सम्वत् 1947, मार्गशीर्ष शुक्ला, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 14, जमादि उल्लावल 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 22 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। बालव करण दिन के 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक कुंभ […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची : रायपुर जिला अध्यक्ष बने कुमार मेनन और ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे

  रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर जिले में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर कुमार मेनन और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर पप्पू बंजारे को नियुक्त किया गया है। कुमार मेनन रायपुर शहर कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनका राजनीतिक करियर नगर निगम स्तर से शुरू हुआ, जहां उन्होंने स्थानीय समस्याओं को उठाने और नागरिकों के मुद्दों को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाई। मेनन ने नगर निगम चुनावों में कई बार भाग लिया और शहर के कई वार्डों में कांग्रेस के मजबूत संगठन का निर्माण किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय […]

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, गृहमंत्री अमित शाह,सीएम साय और राज्यपाल ने किया स्वागत

रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे। पीएम स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। आईआईएम में आयोजित 3 दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दौरान कुल 8 सत्र होंगे। पहले दिन याने आज दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्र होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से कल और परसो होने वाले छह सत्रों में शामिल होंगे। पीएम मोदी 29 नवंबर को IIM में होने वाली कॉन्फ्रेंस में सुबह […]

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल बढ़ा, 2026 तक रहेंगे पद पर

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा का कार्यकाल 30 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा था। एक साल कार्यकाल बढ़ने पर अब वे 30 नवंबर 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। दिनेश शर्मा मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, उन्हें डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा अध्यक्ष रहते विधानसभा सचिव बनाया था। दिनेश शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ भी करीब-करीब दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। दिनेश शर्मा के पहले चंद्रशेखर गंगराड़े और देवेंद्र वर्मा को विधानसभा सचिव के तौर पर सेवावृद्धि मिली थी। कहा जा रहा […]

भोपाल के लेखक अशोक मनवानी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को भेंट की पुस्तक

भोपाल । विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को मंगलवार को भोपाल में भोपाल के लेखक अशोक मनवानी ने रक्त रोगों पर जागरूकता के लिए लिखे नाटक रक्तदोष की प्रति भेंट की।

पॉवर कंपनी में कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा सहित छह कर्मियों को विदाई

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण क्षेत्र) के कार्यपालक निदेशक संदीप वर्मा समेत छह कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर ईडी श्री संदीप वर्मा ने अपनी सेवायात्रा के अनुभव सुनाए और इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार जताया। प्रबंध निदेशकों ने उन्हें सफल सेवाकाल के लिए बधाई दी और दीर्घायु जीवन व […]

डीजी कॉन्फ्रेंस मेजबान राज्य में स्थाई डीजी नहीं

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार की मेजबानी में डीजी कॉन्फ्रेंस चल रहा है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सभी इसमें शामिल होंगे। जो छत्तीसगढ़ इसकी मेजबानी कर रहा वहां की छत्तीसगढ़ सरकार 6 महीने स्थाई डीजी की नियुक्ति नहीं कर पाई है। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। सरकार खुद मान रही राज्य में पाकिस्तान से ड्रग आ रहा, बंगलादेश, पाकिस्तानी घुसपैठिए राज्य में आ गए है। छत्तीसगढ़ अपराध, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी का गढ़ बन गया है। राज्य में एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिए जाते है। हमारी मांग है कि डिजी कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की बिगड़ चुकी कानून […]

राजस्व मंत्री के विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा हटाए गए

रायपुर। राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के चर्चित विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा अंततः हटाए गए। दुर्गेश कुमार वर्मा 2013 बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं। सरकार ने उन्हें मंत्री के स्टाफ से हटाकर फिलहाल मंत्रालय में अटैच कर दिया है। बताते हैं विशेष सहायक दुर्गेश वर्मा मंत्री जी के राजस्व के मामले देखते थे और वे रायपुर के सभी जमीन के कारोबारियों को जानते थे। कहा जा रहा है कि दुर्गेश वर्मा की कार्यप्रणाली से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की छवि खराब हो रही थी, इस कारण उन्हें वहां से हटा दिया गया। दुर्गेश वर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारी भी नाखुश थे। अब […]

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह से हुआ बाढ़-भूस्खलन: अब तक 56 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घर तबाह; स्कूल-दफ्तरों को बंद किया गया

दिल्ली। श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दितवाह के चलते लगातार हो रही भारी बारिश और इसके प्रभाव से पैदा हो रहे भूस्खलन की वजह से हालात काफी बिगड़ चुके हैं। देशभर में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 600 से ज्यादा घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया। बता दें कि पिछले सप्ताह से ही श्रीलंका खराब मौसम से जूझ रहा है। हालांकि, गुरुवार को मूसलाधार बारिश ने यहां तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण कई जगह घर, सड़कें और खेत पानी में डूब गए। इसके चलते […]

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन लगा बड़ा झटका: झीरम हत्याकांड का मास्टरमाइंड चैतू समेत 10 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर

  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका लगा। आज बस्तर में मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत कुल 10 माओवादी कैडरों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का कुख्यात और वरिष्ठ सदस्य “चैतू उर्फ श्याम दादा” भी शामिल है, जो झीरम हमले का मास्टरमाइंड था। 10 माओवादी कैडरों ने मुख्यधारा में आत्मसमर्पण किया है, जिनमें DKSZC के वरिष्ठ सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा शामिल हैं, जिन पर 25 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा DVCM में सरोज पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ACM (एरिया कमेटी सदस्य) भूपेश उर्फ सहायक […]