गैरकानूनी बेटिंग एप केस में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से ED की पूछताछ; दर्ज करवाया बयान

स्पोर्ट्स न्यूज़। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से एक कथित अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ कर रही है। यह मामला वन-एक्स-बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने धवन को गुरुवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप से प्रमोशन और एंडोर्समेंट के जरिए क्या संबंध रहे हैं। […]

झारखंड के श्रीकेदाल जंगल में देर रात नक्सलियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद और एक घायल

झारखंड/छग। पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के श्रीकेदाल जंगल में बुधवार की देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान पलामू पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि जिला पुलिस बल का जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते […]

पटना में भीषण सड़क हादसा : पांच कारोबारियों की मौत,कार ने चलते ट्रक को मारी टक्कर

पटना। पटना में सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात पटना-गया-डोभी फोरलेन स्थित परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कार से निकालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट […]

कुल्लू में फिर लैंडस्लाइड : दो मकान आए चपेट में , एक की मौत और तीन को बचाया; अभी कई लोग फंसे

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। तीन दिन के अंदर जिला मुख्यालय में भूस्खलन की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए। एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। अभी कई लोग मलबे में दबे हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कुल्लू में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टाने आ गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से इनर अखाड़ा बाजार में दो घरों में नुकसान हुआ है। मौके पर एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक दो महिलाओं समेत तीन […]

लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही प्रदेश का नाम रोशन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ० तीजा महिलाओं का मायका से जुड़ी यादों को तरोताजा करने का पर्व – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ० राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण रायपुर। सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और लोकनृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीतों की मधुर धुनों से वातावरण […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने […]

आज का राशिफल 4 सितंबर : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए आज दिन लाभदायक, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, भाग्य का साथ कार्यक्षेत्र में उन्नति मेष राशि के कर्मभाव में आज चंद्रमा का गोचर इनके लिए करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको आज पद प्रतिष्ठा का लाभ और सम्मान मिल सकता है। लेकिन आपको आज संयम से काम लेना होगा, किसी बात को लेकर चिड़चिड़ापन हो सकता है। वैसे आज मातृ पक्ष से धन प्राप्ति के योग भी बने हैं। आज संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं शिवजी का […]

आज का पंचांग 4 जून : आज भाद्रपद द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 13, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 20, रवि उल्लावल 11, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 08 मिनट तक। उत्तराषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग दिन के 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार श्रवण […]

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना में विद्यार्थियों को न्योता भोज

० शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, काठाडीह में सामुदायिक भागीदारी रायपुर। बुधवार, 3 सितम्बर 2025 । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के काठाडीह परिसर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी से विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया। रायपुर के संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं श्रीमती जयश्री कावरे द्वारा अपने सुपुत्र मौक्तिक कावरे के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया। इसमें लगभग 150 शालेय छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भागीदारी की। कार्यक्रम के […]

प्रदेश कांग्रेस की हुई दो महत्वपूर्ण बैठक : वोट चोर, गद्दी छोड़ो अभियान के तहत 9 सितंबर को बिलासपुर में होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में संपन्न हुई।पहली बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी (उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्यगण) की हुई। इस बैठक में संगठन सृजन के तहत मंडल, सेक्टर कमेटियों के गठन पर चर्चा एवं समीक्षा, संगठन सृजन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष नियुक्ति पर चर्चा की गयी तथा बस्तर संभाग में आये भीषण प्राकृतिक आपदा, बाढ़ से राहत पर चर्चा हुई। प्रदेश में रसायनिक उवर्रक-यूरिया एवं डीएपी की कमी से किसानों को हो रही परेशानी पर चर्चा, पिछले महिनों के विभिन्न मुद्दों संविधान बचाओ रैली, बिजली न्याय, शिक्षा […]