लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज

  रायपुर। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा है कि 03 मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर कर परीक्षा प्रक्रिया पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया, जबकि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र, प्रश्न और उप-प्रश्नों के मूल्यांकन हेतु बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों को आहूत किया जाता है। साथ ही मूल्यांकन की प्रक्रिया कई स्तरों पर जांच से गुजरती है और इसमें गोपनीयता बनाए रखना सभी की बाध्यता है। आयोग का मानना है कि […]

जापानी पीएम के साथ मोदी ने की बुलेट ट्रेन में सवारी, भारतीय रेल चालकों से की मुलाकात

इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। यहां पर पीएम मोदी ने भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। आज पीएम मोदी के जापान दौरे का आखिरी दिन है। जापान से पीएम मोदी चीन के तियानजिन शहर जाएंगे, जहां पर वह एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जापान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। बता दें पीएम मोदी की इस जापान की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और जापान के बीच रिश्तों को और मजबूत […]

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट -पीटकर कर दी हत्या , चुन्नी प्रसाद को लेकर युवकों से हुआ था विवाद

दिल्ली। कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आए युवकों ने एक सेवादार पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अतुल पांडे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को कुछ युवक मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार योगेंद्र सिंह से चुन्नी का प्रसाद मांगा। सेवादार ने उन्हें कतार में खड़े होने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। आरोपी अतुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर योगेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। योगेंद्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक योगेंद्र […]

जम्मू के रियासी की माहौर तहसील में लैंडस्लाइड , घर ढहने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत,रेस्क्यू जारी

रियासी। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के माहौर तहसील के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह उस समय घटी जब भूस्खलन के कारण ढलान पर स्थित मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों सहित बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले […]

रेलवे ने दी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ से गुजरेगी 4 पूजा स्पेशल ट्रेन,देखें डिटेल्स

बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने त्योहारों में इस बार 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4 पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों की 30 फेरों की घोषणा की गई है। दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के 8 फेरे चलाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी। यह गाड़ी दुर्ग से सुबह 10.45 बजे […]

सीएम साय विदेश यात्रा से लौटे स्वदेश, दोपहर तक पहुंचेंगे रायपुर, स्वागत की जोरदार तैयारी

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये है। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर ढाई बजे सीएम साय रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ सरकार के सीनियर मंत्री, पार्टी के बड़े पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, पीएम का यह विदेश दौरा दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता को और गहरा बनाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत और जापान की दोस्ती […]

छत्तीसगढ़ में आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। सुकमा और बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। बस्तर और सुकमा जिले से बाढ़ की तस्वीरें भी सामने आई है, जिन्हे देखकर हर कोई हैरान है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी होने की संभावना जताई है । राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में पिछले कुछ दिनों से सूर्य देवता लूका छुपी कर रहे हैं। आज भी राजधानी रायपुर में […]

“नो हेलमेट नो पेट्रोल”: पेट्रोल पंप एसोसिएशन 1 सितम्बर से शुरू करेगा अभियान,उप मुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा ज्ञापन

  रायपुर।रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्वतः आगे आकर “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का अभियान जिले में शुरू करने जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपा। श्री धगट ने कहा कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में गौर करने लायक बात है कि अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट […]

आज का राशिफल 30 अगस्त : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातक आज बुध और चंद्रमा के गोचर से लाभ पाएंगे, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। सामाजिक मुद्दों पर आपका पूरा जोर रहेगा और समाज में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनेगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज अलर्ट रहने की जरूरत है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को सिंदूर का लेपन करें। वृषभ राशि, प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी वृषभ राशि के लिए […]

आज का पंचांग 30 अगस्त : आज भाद्रपद शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 08, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 15, रवि उल्लावल 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 38 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र। ऐन्द्र योग अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 35 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि […]