Delhi News: BRICS समिट के चलते 11 सितंबर को सरकारी दफ्तर बंद, दिल्ली में हाई अलर्ट; 12-13 सितंबर को भी रहेगी छुट्टी

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए 11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। 11 से 13 सितंबर तक चलेगा बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन 18वां BRICS लीडर्स समिट 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान BRICS बिजनेस फोरम समेत कई अहम बैठकें होंगी। समिट में BRICS सदस्य […]

दिल्ली में फिर निर्भया कांड जैसी वारदात: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

  नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बस के चालक और कंडक्टर पर लगा है। मामला कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी छात्रा जानकारी के […]

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का कहर! H1N1 के 1,777 से ज्यादा मामले, एक दिन में मिले 114 नए मरीज

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के करीब 2,392 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें H1N1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले गुरुवार को 114 नए H1N1 मरीज सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में राजधानी में संक्रमण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ रोकथाम और नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जा रही है। 35 अस्पतालों पर विशेष निगरानी दिल्ली सरकार के मुताबिक अस्पतालों में मरीजों के इलाज […]

दिल्ली में H1N1 का बढ़ा खतरा, 14 दिन में मिले 433 नए मरीज; कुल आंकड़ा 1,777 पहुंचा

  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक दिल्ली में 1,777 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अकेले 20 अगस्त को 114 नए मरीज सामने आए। 6 अगस्त तक यह आंकड़ा 1,344 था, यानी महज 14 दिनों में 433 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले साल के मुकाबले करीब 8 गुना बढ़े मामले स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि में दिल्ली में H1N1 के 229 मामले सामने आए थे। इस साल संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब आठ गुना हो गई है। 20 अगस्त को सामने आए 114 […]

दिल्ली में मेसी ने की जय शाह से मुलाकात, टी20 विश्व कप के लिए दिया निमंत्रण

स्पोर्ट्स न्यूज़। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज दिल्ली में हैं और यह उनके GOAT इंडिया टूर का तीसरा और अंतिम दिन है। अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम में मेसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने दिग्गज फुटबॉलर को अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए निमंत्रण दिया और टिकट भेंट की।   भारत दौरे के आखिरी दिन मेसी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे। तीनों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात […]

दिल्ली में कल कांग्रेस निकालेगी वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली , छत्तीसगढ़ के 5 हजार कार्यकर्त्ता होंगे शामिल

रायपुर। दिल्ली में कल कांग्रेस वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली निकालेगी, जिसमें शामिल होने पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली रवाना हुए। बैज ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, 14 दिसंबर को रामलीला मैदान पर रैली होगी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका गांधी समेत देशभर से तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से 5 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। SIR के विरोध में कांग्रेस उतरी है। इस पर बीजेपी के आरोप पर दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा, घुसपैठिए कहां से आए, कैसे आए, पहले यह बताएं भाजपा। केंद्र में बीजेपी की सरकार फिर घुसपैठिए कैसे आए। जहां-जहां चुनाव वहां घुसपैठिए के नाम पर नौटंकी […]

दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी बढ़ी साँसों की संकट, जहरीली हवा से घुट रहा लोगों का दम, लागू हुआ GRAP-4; कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक

मुंबई। दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी सांसों का संकट बढ़ने लगा है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों का दम घुटने लगा है। मुंबई में हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि शहर के ज्यादातर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब से गंभीर स्थित में पहुंच गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर में ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू कर दिया है। BMC ने इन जगहों पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है। निर्माण कार्य से उठने वाली धूल के कारण शहर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में BMC ने 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम रोकने और उन्हें बंद रखने का नोटिस जारी किया […]

दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू

० जेके लक्ष्मी सीमेंट ने छत्तीसगढ़ में विस्तार और नए निवेश अवसरों में दिखाई रुचि रायपुर।छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उद्योग जगत के निवेशकों के साथ वन-टू-वन मुलाक़ातें आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गई हैं। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शीर्ष अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुलाक़ात के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में अपने प्लांट का कार्य बढ़ाने तथा नए निवेश अवसरों की खोज में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपलब्ध आधारभूत सुविधाएँ, वित्तीय अनुकूल वातावरण और औद्योगिक विकास की गति उन्हें छत्तीसगढ़ को […]

दिल्ली की जहरीली हवा का कहर बरकरार,एम्स में 421 पहुंचा AQI; एनसीआर के कई इलाकों तक असर

दिल्ली। दिल्ली समेत एनसीआर में जहरीली हवा का कहर बरकरार है। एम्स के आसपास के इलाके में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं इंडिया गेट इलाके में एक्यूआई 381 बना हुआ है। दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो अक्षरधाम के आसपास हवा में जहरीली धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इस इलाके का एक्यूआई 412 पर ‘गंभीर’ श्रेणी में है। वहींं लोधी रोड पर 377 और इंडिया गेट पर एक्यूआई 381 दर्ज हुआ है। राजधानी की फिजा में पीएम 2.5 के प्रदूषित कण जहर घोलने का काम कर रहे […]

Big Breaking : दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला कुछ सामान भी बरामद किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आतंकियों में से दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकी रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किए थे। […]