कब है गणेश चतुर्थी ? जानें गणपति बप्पा की स्थापना कैसे करें, इन नियमों का जरूर रखें ख्याल

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव शुरू हो जाता है। इस बार यह शुभ तिथि 27 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में गणपति बप्पा को लाने वाले हैं, तो कुछ जरूरी नियमों और विधि को जरूर जान लें। मान्यता है की विधि पूर्वक और नियमों का ध्यान रखते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जातक को गणपतिजी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। […]

इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ माओवाद से पीड़ितों ने खोला मोर्चा, नक्सल समर्थक का हवाला देकर सांसदों को लिखी चिट्ठी

  नई दिल्ली। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ माओवादी हिंसा के शिकार हुए पीड़ितों ने मोर्चा खोल दिया है। माओवादी हिंसा के केंद्र में रहे बस्तर के पीड़ितों ने सभी सांसदों को पत्र लिखकर एक नक्सल समर्थक को देश के सबसे बड़े पद पर बिठाने की कोशिश पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सलवा जुडूम खत्म होने के बाद माओवादियों ने बस्तर में कोहराम मचाया था और सैंकड़ों युवाओं को मौत के घाट उतार दिया था। उत्तर बस्तर में कांकेर के चारगांव के उपसरपंच रहे 56 वर्षीय सियाराम रामटेके ने अपने पत्र में लिखा कि सलवा जुडूम आंदोलन […]

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 स्थानों पर ED ने की छापेमारी,अस्पताल निर्माण केस में एक्शन!

  नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ED ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, ईडी की टीम अभी सौरभ भारद्वाज के घर पर जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की हकीकत सामने आएगी। इस मामले में भाजपा नेता विस अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पिछले साल शिकायत दी थी। सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्री से ध्यान भटकाने […]

नवविवाहित युवती का बोरे में बंद शव शिवनाथ नदी में मिला, शादी के कुछ दिन बाद हुई मर्डर से मची सनसनी

भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्राबंधा की एक नवविवाहित युवती का शव बोरे में बंद अवस्था में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में विवाह भी हुआ। लेकिन विवाह के कुछ ही दिनों बाद युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवती का शव बहते हुए बिलासपुर जिले की पुलिस को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को बरामद कर धुर्राबंधा गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी […]

एम्स रायपुर और बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बीच एमओयू, मरीजों को मिलेगा उच्चस्तरीय स्वास्थ्य लाभ

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्राथमिकता है हर जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर।बिलासपुर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते के जरिए बिलासपुर के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को एम्स जैसे विश्वस्तरीय संस्थान से प्रशिक्षण और नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का अनुभव मिलेगा। इससे न केवल अस्पताल की रिसर्च और उपचार क्षमता बढ़ेगी बल्कि आम नागरिकों को भी अपने ही शहर में उच्चतम स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया […]

छत्तीसगढ़ में ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का प्रथम प्रसारण 31 अगस्त को,मुख्यमंत्री साय बिहान के दीदियों से करेंगे संवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के समस्त केंद्रों से होगा। इस विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी। ‘‘दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी […]

आज का राशिफल 26 अगस्त : मेष,वृषभ और वृश्चिक राशि के लिए मंगलकारी दिन, चंद्र मंगल योग से पाएंगे शुभ लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा मेष राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा आपको आज आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं आगे बढाने का मौका मिलेगा। किसी शुभ काम मे भी आज आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आप बिजनेस में आज किसी नई योजना को लागू कर सकते हैं अथवा कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। आपके घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपकी माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। घर की व्यवस्था […]

आज का पंचांग 26 अगस्त : आज हरितालिका तीज व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 04, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 11, रवि उल्लावल 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार […]

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, कोर्ट ने CIC के आदेश को किया रद्द

दिल्ली। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सीआईसी के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की याचिका पर यह फैसला सुनाया। जिन्होंने 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जानकारी के लिए बता दें कि नीरज नामक व्यक्ति ने आरटीआई आवेदन किया था। सीआईसी ने 21 दिसंबर 2016 को 1978 में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों के अभिलेखों के निरीक्षण की अनुमति दे दी थी। जिस वर्ष नरेंद्र मोदी ने भी यह परीक्षा पास की थी। हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 2017 को केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर रोक लगा दी है। डीयू की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि केंद्रीय सूचना […]

ओसाका इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ ने जीता निवेशकों का भरोसा,छत्तीसगढ़ का निवेश-अनुकूल इकोसिस्टम, जापानी कंपनियों ने दिखाई गहरी रुचि

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका में आयोजित प्रतिष्ठित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, प्रतिभाशाली मानवबल और उद्योग-अनुकूल नीतियों का सशक्त संगम है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और जापान विश्वास एवं साझा मूल्यों की गहरी डोर से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने जापानी साझेदारों से आह्वान किया कि वे नवाचार, अवसर और साझा समृद्धि से आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भागीदार बनें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरताज फूड्स, ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 11.45 मिलियन डॉलर (₹100 करोड़) का निवेश प्रस्ताव दिया। यह परियोजना […]