आरईसी लिमिटेड की मध्यस्थता में मेघालय सरकार की कंपनी एमईपीडीसीएल और सीपीआरआई के बीच एमओयू

बिजनेस न्यूज़। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और अग्रणी एनबीएफसी, ने मेघालय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमईपीडीसीएल) और केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) की सफलतापूर्वक मध्यस्थता की है। एमईपीडीसीएल और सीपीआरआई द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मेघालय के मुख्य सचिव डॉ. शकील पी. अहमद, आरईसी के सीएमडी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीपीआरआई की महानिदेशक डॉ. जे. श्रीदेवी, आरईसी के ईडी प्रिंस धवन, आरईसी के सीपीएम गुवाहाटी शुभेंदु रॉय और एमईपीडीसीएल, सीपीआरआई और आरईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए। यह रणनीतिक साझेदारी मेघालय और पूरे पूर्वोत्तर भारत में, विशेष रूप से प्रमुख पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) […]

कलिंगा विश्ववि‌द्यालय के वार्षिकोत्सव ‘कलिंगा उत्सव -2025’ का आयोजन , स्टूडेंट्स ने अपनी परफॉर्मेंस से लुभाया सबका मन

  रायपुर। कलिंगा विश्ववि‌द्यालय के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर 13 नवंबर 2025 को ‘कलिंगा उत्सव-2025’ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, डांस और फैशन शो की मनमोहक प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। विश्ववि‌द्यालय के वार्षिक उत्सव ‘कलिंगा उत्सव’ के आयोजन में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री थे। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों के स्वागत के उपरांत कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने वार्षिकोत्सव कलिंगा उत्सव -2025-26 के शुभारंभ की घोषणा करते हुए […]

राजकुमार और पत्रलेखा के घर हुआ नन्ही परी का हुआ जन्म, पोस्ट किया सेलिब्रेशन कार्ड

मुंबई। बॉलीवुड के एक और कपल को पेरेंट्स बनने की ख़ुशी मिली है। राजकुमार राव और पत्रलेखा को अपनी शादी की सालगिरह के चौथे साल पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर में बेटी का जन्म हुआ है। शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए एक सेलिब्रेशन कार्ड पोस्ट किया जिसमें लिखा है-“हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।” उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा,”हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया […]

आज से धान खरीदी, ड्यूटी से नदारद रहने वाले सहकारी कर्मचारी होंगे बर्खास्त,एस्मा लागू

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 15 नवंबर यानी आज से 25 लाख से ज्यादा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। सहकारी समितियों के कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। लिहाजा अब सरकार ने प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने एक आदेश भी जारी किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश में कहा गया है कि खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार […]

छत्तीसगढ़ में इस साल राजधानी रायपुर में ठंड ज्यादा, कई जिलों में शीतलहर की स्थिति

  रायपुर। प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री […]

छत्तीसगढ़ में आज से होगी धान खरीदी, इधर सहकारी समिति के कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर

रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है. राज्य सरकार ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के दाम से प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 2700 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इस सत्र में सरकार का लक्ष्य 160 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी का है। वहीं, धान खरीदी की पूरी अवधि तक कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती दिखाई है। सरकार ने धान खरीदी कार्य से इंकार […]

आज का राशिफल 15 नवंबर : वृषभ, कन्या और तुला राशि को मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें अपना राशिफल

  मेष राशि,विरोधियो से आपको सतर्क रहना चाहिए मेष राशि के जातक आज कुछ नए काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। व्यापार करने वाले जातको को आज दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको कुछ परेशान कर सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का […]

आज का पंचांग 15 नवंबर : आज उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 24, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 30, जमादि उल्लावल 23, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 38 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अगले दिन सूर्योदय तक। बव करण मध्याह्न 01 बजकर 40 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार – उत्पन्ना एकादशी […]

श्रीनगर के थाने में हुए जोरदार धमाका ,8 लोगों की मौत; दो दर्जन से ज्यादा घायल, धधकते रहे वाहन

श्रीनगर। दिल्ली में लाल किले के सामने 10 नवंबर को हुए घातक विस्फोट जैसा ही खौफनाक मंजर श्रीनगर में कल रात देखने को मिला। श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। घायलों को इलाज के लिए उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जाता है कि फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। […]

CG Accident : मजदूरों से भरी स्कॉर्पियो गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौके पर मौत,3 घायल

कोरबा/बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कोरबा के पांच मजदूरों से भरी स्कॉर्पियो गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में गहराई तक धंस गई और वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं […]