बालको ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु समुदाय में चलाया जागरूकता अभियान
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुदाय में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कंपनी की सामुदायिक विकास परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन एवं आरोग्य के अंतर्गत छह अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के 180 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविरों में समुदाय को मच्छर जनित बीमारियों और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। महिलाओं और बच्चों के लिए हीमोग्लोबिन परीक्षण कर एनीमिया की पहचान की गई तथा पोषण संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया। मलेरिया की […]



