एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन,पीएम मोदी खुद बने प्रस्तावक

दिल्ली।एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्रों के 4 सेट सौंपे हैं। नामांकन पत्रों के इन चार सेटों में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य प्रस्तावक हैं। वहीं इससे पहले सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, किरेन रिजिजू, […]

विधानसभा परिसर में ‘‘पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी’’  की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित ‘‘पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्व. राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया ।

Breaking : मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, गजेंद्र यादव बनाए गए शिक्षा मंत्री, देखें मंत्रियों के विभाग

रायपुर। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम साय ने कहा,सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। राज्यपाल डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर […]

KMP एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, महिला समेत 5 लोगों की मौत; 17 घायल

बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस वे पर बहादुरगढ़ के निलौठी गांव के पास मंगलवार रात भीषण हादसा हो गया। ट्रक व पिकअप की टक्कर में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां भी हैं। बताया गया कि अधिकतर घायलों को रोहतक रेफर किया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और महेंद्रगढ़ जा रहे थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। केएमपी से कटरा एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास यह घटना हुई। ट्रक और पिकअप दोनों मानेसर की तरफ जा रहे थे। टक्कर लगते ही पिकअप में सवार […]

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : बीते 24 घंटे में छह की मौत, हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद शुरू, एयरलाइन कम्पनी ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें राज्य के कई हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की छह टीमें भी तैनात हैं। मुंबई में हुई भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह रुकी हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं करीब 15 घंटे बाद बुधवार तड़के 3 बजे दोबारा शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि पानी उतरने के बाद सेवाएं बहाल की गईं। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क […]

जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला, आरोपी हमलावर हुआ गिरफ्तार

दिल्ली। राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी […]

Breaking : साय कैबिनेट का हुआ विस्तार: तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

  रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन में शपथ ली। शपथ समारोह में सीएम विष्णुदेव साय समेत कैबिनेट मंत्री और सभी बीजेपी विधायक शामिल हुए। कलेक्टर, कमिश्नर और अपर कलेक्टर भी इस समारोह में शामिल हुए। समारोह के लिए विशेष आमंत्रण कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। देर रात तक इनका वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पत्रकारों को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही समारोह का हिस्सा बनेंगे।  

साय मंत्रिमंडल का विस्तार आज : छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन में पहली बार 14 मंत्री

रायपुर। राज्य में भाजपा की सरकार में पहली बार 14 मंत्री होंगे। रमन सरकार में 13 मंत्री ही थे। कहा जा रहा है कि तीन नए मंत्रियों के शपथ के बाद कुछ मंत्रियों के विभाग कम होंगे। ज्यादा फेरबदल नहीं होने वाला है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के विभाग कम होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिक्षा किसी नए मंत्री को देंगे।

आज हो जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव लेंगे मंत्री पद की शपथ

रायपुर। आज सुबह साढ़े 10 बजे साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। अब पूरी तस्वीर साफ हो गई है। कल शाम सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के साथ ​मिलकर उनके साथ फोटो खिंचाई और उन्हे भावी मंत्री पद के लिए शुभकामनाएं भी दी । बीजेपी संगठन के अनुसार, नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होगी, लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि पिछले कुछ समय से राजनीतिक हलकों में लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और […]

बिल्हा में 6 महिलाएं आई आकाशीय बिजली चपेट में , 2 की मौत, 4 घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। जिनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद करीब 5 बजे के बाद आसमान में काली घटाएं छा गई। फिर आसमान में जोरदार गर्जना होने लगी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिल्हा के ग्राम कुंआपाली निवासी सौम्या नेती (33), सुरेखा नेती (45) समेत 6 महिलाओं खेत में काम करने […]