आज का राशिफल 20 अगस्त : वृषभ, कर्क और कन्या राशि को आज गजकेसरी योग से मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, काफी समय से अटका काम आपका पूरा होगा आज बुधवार के दिन मेष राशि के सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं। आपको आज परिवार के साथ सुखद और यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था आज वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज के दिन मेष राशि के जातक सफल रहेंगो। आपको आज प्रेमी के कोई गिफ्ट मिल सकता है साथ ही कोई प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कामयाबी मिलेगी। […]

आज का पंचांग 20 अगस्त : आज बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 29, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 05, सफ़र 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सायं 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 36 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क […]

CG Transfer Breaking : शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के तबादले ,प्राचार्यों को मिली जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी

रायपुर। शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के मुताबिक, हेमंत उपाध्याय मूल पद उप संचालक को प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग बनाए गए हैं.   रूपलाल ठाकुर को उप संचालक लोकशिक्षण संचालनालय के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं अजय कुमार मिश्रा मूल पद प्राचार्य को सूरजपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाए गए हैं. प्राचार्य गेंदराम चतुर्वेदी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के पद पर पदस्थ किया गया है.  

22 अगस्त से रायपुर में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो, तैयारियां हुई पूरी और सारे स्टाल हुए बुक

० इंडोर स्टेडियम में 40 डेवलपर्स अपने 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ रहेंगे मौजूद ० फाइनेंस के लिए बैंक व लीगल इन्फॉर्मेशन के लिए रेरा के स्टाल भी हैं शामिल रायपुर। प्रॉपर्टी खरीदी का पर्याय बन चुका क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो एक बार फिर कई नए व पुराने प्रोजेक्ट्स के साथ सभी प्रकार के विकल्प लेकर 22 से 24 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा। इस प्रॉपर्टी एक्सपो में 40 डेवलपर्स अपने 250 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ मौजूद रहेंगे। पुराने प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल ही रहे हैं, लेकिन कई नए प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी साथ वहां प्रॉपर्टी बुक करने का मौका भी मिलेगा। खास बात यह […]

कल होगा साय मंत्रीमंडल का विस्तार, राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कल सुबह 10:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे। दरअसल, सभी विधायकों को राजभवन से बुलावा आ गया है। कल सुबह 10:30 बजे सभी विधायक राजभवन जाएंगे। बीजेपी ने सभी विधायकों को पत्र भेजकर राजभवन बुलाया है। आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र […]

खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी विविध प्रतियोगिताएं ,29 अगस्त से 31 अगस्त को होगा संडे ऑन साईकल

  रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31अगस्त तक पूरे देश में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेलो भारत मिशन के अंतर्गत यह आयोजन खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने और ओलंपिक 2036 की तैयारियों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संबंध में आज केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के खेल मंत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्तर पर सभी स्कूल, कॉलेज और बड़े स्टेडियम में खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस खेल […]

भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति,सिएटल, टोरंटो और कैलिफोर्निया बे एरिया में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन

  रायपुर। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर अमेरिका में आयोजित भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक, औद्योगिक और जनजातीय धरोहर का भव्य प्रदर्शन किया। नाचा (North America Chhattisgarh Association) के नेतृत्व में सिएटल (वॉशिंगटन), टोरंटो (कनाडा) और कैलिफोर्निया बे एरिया (अमेरिका) में प्रवासी छत्तीसगढ़ी परिवारों ने परंपराओं को जीवंत करते हुए भारत के राष्ट्रीय गौरव को साझा किया। सिएटल में नमिता खंडेलवाल (अध्यक्ष, नाचा वॉशिंगटन चैप्टर) के नेतृत्व में परेड का आयोजन हुआ। यहाँ छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान भिलाई इस्पात संयंत्र और कृषि शक्ति धान का कटोरा झांकी का मुख्य आकर्षण रहे। करमा नृत्य, ढोकरा शिल्प, कोसा सिल्क, तथा पारंपरिक व्यंजन जैसे चावल […]

ओम बिड़ला आएंगे रायपुर, डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में शामिल होने दिया आमंत्रण

  रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रायपुर आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। रमन सिंह ने बताया, आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता हेतु सादर आमंत्रित किया। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस आमंत्रण को उत्साहपूर्वक स्वीकार कर हमारी नवीन विधानसभा लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर एनजीओ मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का हुआ शुभारंभ

  रायपुर।महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में गुरुकुल महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा नेशनल वीमेन हेल्पलाइन एवं नेशनल सोशल इकनॉमिक्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फॉर वीमेन ¼Under STEP½ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एन.जी.ओ. मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का शुभारंभ आज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्रथम नागरिक महापौर मीनल चौबे महोदया ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं सोमा बरेथ मैडम, शासी निकाय के अध्यक्ष, अजय तिवारी, सचिव, श्रीमती शोभा खंडेलवाल एवं डॉ संध्या गुप्ता, प्राचार्य उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण में प्राचार्या महोदया ने STEP योजना के महत्व पर […]

Breaking : साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की ,देखें केबिनेट के अन्य फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भारत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. इसे देखते हुए हम भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सीएम ने कहा, भविष्य में दीपावली का त्योहार है, प्रकाश […]