एसआईआर : शुरूआती 5 दिनों में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, गणना प्रपत्र वितरित

० सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित ० डीईओ, ईआरओ और एईआरओ मतदान केंद्र स्तर पर कर रहे सतत मॉनिटरिंग रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। विगत 4 नवम्बर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ प्रारंभिक पांच दिनों (4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक) में करीब 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। राज्य में पंजीकृत दो […]

वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने सीएम से की मुलाकात

० खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री रायपुर। “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के […]

सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूस ,16 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

रायपुर। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के केस में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 5 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस वीरेंद्र तोमर को रायपुर लेकर आई है। एसीसीयू के ऑफिस में अफसर वीरेंद्र तोमर से पूछताछ कर रहे हैं। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। दोनों भाइयों पर रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज्यादा केस दर्ज है। वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप के अनुसार […]

Big News : सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट,सर्चिंग में निकला CRPF जवान घायल

सुकमा। जवानों की सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर हमला किया। ये घटना सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के मुलेर इलाके की बताई जा रही है, जहाँ जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले थे। आइये जानते हैं पूरी घटना के बारे में। मिली जानकारी के अनुसार, CRPF और जिला पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से नक्सलियों के संभावित ठिकानों की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से लगाए गए प्रेशर IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट कर दिया। धमाके में सीआरपीएफ के एक जवान को बुरी तरह से चोट आई। घायल जवान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर […]

राज्यपाल रमेन डेका से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की मुलाकात

  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन रायपुर में सौजन्य भेंट की। उप राज्यपाल श्री सिन्हा ने राज्यपाल रमेन डेका को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। राज्यपाल श्री डेका ने उपराज्यपाल श्री सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए उपराज्यपाल ने राजभवन परिवार के साथ सामूहिक फोटो भी ली।  

गुजरात में ATS ने हथियार सप्लाई करते समय तीन संदिग्ध गिरफ्तार, देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप

  अहमदाबाद। गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने हथियार सप्लाई करते समय तीनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।’

ग्वालियर में किराये के मकान में छिपा हुआ था सूदखोर वीरेंद्र तोमर ,आज क्राइम ब्रांच लेकर पहुंचेगी रायपुर

रायपुर। रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने 2 जून से फरार चल रहे सूदखोर वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर के विंडसर हिल्स सोसायटी से गिरफ्तार किया गया है। जहां वह बरमूडा में घूम रहा था। वह एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी वीरेंद्र को पकड़ा है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, सूदखोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे आज 12 बजे क्राइम ब्रांच लेकर पहुंच रही है और उसके बाद अवकाशकालीन कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसका भाई रोहित फरार है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र और […]

छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत कई जिलों में लुढ़का पारा, घने कोहरे के साथ हुआ ठंड का अहसास

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से कोहरा छा रहा है और कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट होने की बात कही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सरगुजा और कोरबा समेत प्रदेश के कुछ जिलों में आज तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही […]

दिल्ली की जहरीली हवा का कहर बरकरार,एम्स में 421 पहुंचा AQI; एनसीआर के कई इलाकों तक असर

दिल्ली। दिल्ली समेत एनसीआर में जहरीली हवा का कहर बरकरार है। एम्स के आसपास के इलाके में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं इंडिया गेट इलाके में एक्यूआई 381 बना हुआ है। दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो अक्षरधाम के आसपास हवा में जहरीली धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इस इलाके का एक्यूआई 412 पर ‘गंभीर’ श्रेणी में है। वहींं लोधी रोड पर 377 और इंडिया गेट पर एक्यूआई 381 दर्ज हुआ है। राजधानी की फिजा में पीएम 2.5 के प्रदूषित कण जहर घोलने का काम कर रहे […]

कही-सुनी (09 NOV-25) : बिहार के नतीजे पर टिकी भाजपा-कांग्रेस की राजनीति

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों की राजनीति में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव निपटने के बाद कांग्रेस हाईकमान छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों की सूची को हरी-झंडी देगा। बताते है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिलाध्यक्षों की लिस्ट आने के बाद प्रदेश बॉडी पर मंथन होगा। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य भाजपा में बदलाव की हलचल है। कुछ लोग भाजपा में 20 नवंबर से 20 जनवरी के बीच बड़े बदलाव की बात कर रहे हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में […]