मुख्यमंत्री से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को रायपुर निवासी नमी राय पारेख ने बताया कि 05 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुश्री नमी राय पारेख को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी मेहनत और समर्पण से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्रदेश […]

छात्रा के राधे-राधे बोलने पर पिटाई के प्रकरण में बाल आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

० शाला की प्रबंधक और प्राचार्य को आयोग में तलब किया । आयोग में प्रकरण क्रमांक 1351/2025 दर्ज रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बागडूमर के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी की छात्रा के द्वारा राधे राधे बोलने पर स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग छात्रा के मुँह पर टेप चिपकाकर छड़ी से पिटाई करने की घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। दिनांक 01.08.2025 को समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायत पर बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13(जे) व 14 में प्रदत्त शक्तियों को उपयोग करते हुए दिनांक 01 अगस्त 2025 को स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण […]

अवैध निर्माण का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

रायपुर। गीतांजलि नगर के सेक्टर-1 में स्थित प्लॉट नंबर 6 पर हो रहे अवैध निर्माण का मामला अब तूल पकड़ रहा है। प्लॉट के पड़ोसी आशीष अग्रवाल और नंद किशोर अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निगम के स्वीकृत नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण के खिलाफ कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह है पूरा मामला? आशीष अग्रवाल और नंद किशोर अग्रवाल के अनुसार उनके पड़ोसी नीरज और विशाल मेघानी अपने प्लॉट नंबर 6 पर निगम द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण करवा रहे हैं। इस संबंध में […]

अंबिकापुर- बिलासपुर- रायपुर की हवाई सेवाएं बंद,यात्रियों की कमी बनी वजह

रायपुर। अंबिकापुर ,बिलासपुर और रायपुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी की महत्वाकांक्षी योजना को बड़ा झटका लगा है। फ्लाई बिग कंपनी द्वारा संचालित इन शहरों के बीच की उड़ानें यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दी गई हैं। यह सेवाएं छोटे 19 सीटर एयरक्राफ्ट के जरिए दी जा रही थीं, लेकिन कम बुकिंग के चलते अब कंपनी ने इनका संचालन रोक दिया है। प्रदेश सरकार और फ्लाई बिग कंपनी ने इन शहरों के बीच हवाई मार्ग से बेहतर संपर्क के लिए बड़े प्रयास किए थे। लोगों को बेहतर और तेज यात्रा सुविधा देने की मंशा से अंबिकापुर, बिलासपुर और रायपुर को जोड़ा गया था। लेकिन अपेक्षित यात्रीभार न मिलने के […]

कोरबा जेल से दीवार फांदकर फरार दो बंदियों को रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार,तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक निलंबित

कोरबा। जिला जेल कोरबा से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल फांदकर फरार हुए पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध चार बंदियों में से दो को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। इस मामले में तीन जेल प्रहरी और एक सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैरक नंबर 10 और 11 में बंद चार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, सरना सिंकू, राजा कंवर और दशरथ सिदार को जेल परिसर स्थित गौशाला में बीमार गाय को दवा लगाने के लिए बाहर निकाला गया था। इसी दौरान बिजली […]

Weather Update : छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त से बदलेगा मौसम, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश के थमने से उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है 7 अगस्त से प्रदेशभर में वर्षा और मेघगर्जन की गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बारिश कराने वाला कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं था, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में बिलासपुर और राजनांदगांव में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में आज बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान […]

Breaking : राजस्व मंत्री से मुलाकात के बाद तहसीलदार- नायब तहसीलदारों ने स्थगित की हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे थे आंदोलन

रायपुर।28 जुलाई से 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे तहसीलदार-नायाब तहसीलदारों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद आज संघ ने अपना आंदोलन खत्म कर लिया है. तहसीलदार संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि प्रमुख 5 सूत्रीय मांग पर राजस्व मंत्री ने त्वरित गति से विचार करने की बात कही है. मंत्री ने ये आश्वासन दिया है कि जल्द ही हमारी मांगों पर विचार किया जाएगा. इसलिए प्रदेश की जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले […]

अधिकारी, कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करें – मुख्यमंत्री साय

० 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान पाएं रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदुषण मुक्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ को अग्रसर करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को प्रात्साहित करने संबंधितों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उददेश्य सौर उर्जा का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु घर-घर आवश्यकता अनुरूप सौर उर्जा संयंत्र स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने एवं मासिक बिजली बिल में कमी लाना है। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा एक वॉट पर 45 […]

कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें, युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर – मुख्यमंत्री साय

० कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री साय का विशेष जोर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। इसके लिए विभाग द्वारा निरंतर नवाचार और प्रभावी कार्ययोजना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए वर्ष 2025–26 के लिए जिलेवार प्रशिक्षण उपलब्धि और आबंटित बजट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने […]

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर चोरों ने बोला धावा, पुलिस कर रही जांच

सरगुजा। सरगुजा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है , यहाँ पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने आंगन में लगी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति पर हाथ साफ कर के फरार हो गए हैं. कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.   जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैंपस में मंगलवार रात को चोरो ने धावा बोल दिया. चोरों ने आंगन में लगी 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चोरी कर लिया और फरार हो गए. घटना के बाद थाने में […]