उत्तर भारत में मौसम मेहरबान: गर्मी से राहत जारी, बारिश-आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में यलो अलर्ट
नई दिल्ली।उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाओं के मिलन से मजबूत मौसमी सिस्टम बना है। इसी के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया […]



