उत्तरकाशी में मौत का मंजर: धराली में 58 सेकेंड की आपदा ने उजाड़ दी जिंदगी ,आज भी भारी बारिश के आसार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के धराली में खीर गंगा में कई बार जलस्तर बढ़ने के कारण वहां पर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में नुकसान हुआ था। वहां पर नदी का जलग्रहण क्षेत्र कम होने और तेज ढाल की वजह से पानी तेजी से नीचे की ओर आता है। इसीलिए मंगलवार को बादल फटने के बाद मलबा और पानी तेजी से धराली बाजार तक पहुंचा, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। धराली में खीर गंगा में यह पहली बार नहीं हुआ कि उसका जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्र को नुकसान हुआ है। इसके बाद भी स्थानीय लोग नहीं चेते और न ही शासन प्रशासन की ओर से सुरक्षा […]

आज का राशिफल 6 अगस्त : मेष, वृषभ और कुंभ राशि के लिए लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, शुभ ग्रह स्थिति का लाभ उठाएं आपके लिए आज का दिन लाभदायक और सकारात्मक रहेगा। आपको दिन की शुभता का पूरा लाभ लेना चाहिए। अगर आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में भी आपको आज सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और कार्यक्षमता से अधिकारीगण प्रसन्न होंगे। शिक्षा में आज मेष राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फैमिली लाइफ और लव लाइफ दोनों ही मामलों में आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का फायदा मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करे साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करें। वृषभ राशि,सहकर्मियों की मदद से लाभ पाएंगे […]

आज का पंचांग 6 अगस्त : आज बुध प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति श्रावण 15, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 22, सफ़र 11, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 06 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 09 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र अपराह्न 01 बजे तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 09 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार […]

सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग में 4000 के लगभग मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर (छ0ग0) में भर्ती मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हुआ है। विगत 5 वर्षो में अब तक 598 भर्ती मरीजों का मेजर सर्जरी एवं 3227 माइनर सर्जरी किया जा चूका है। पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के दन्त चिकित्सा विभागों में से सिर्फ सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग द्वारा 4000 के लगभग मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज किया जा चूका है। सबसे महँगा कहे जाने वाला TMJ प्रत्यारोपण जिसमे जबड़े के जॉइंट का प्रत्यारोपण किया जाता है; जिसे निजी अस्पतालों में करवाने पर लाखो रूपए का खर्चा करना पड़ता है; का सिम्स में दन्त चिकित्सा विभाग के द्वारा जटिल सर्जरी को आधुनिक […]

नवा रायपुर बनेगा राज्य का पहला सोलर सिटी, सभी शासकीय भवन होगें सौर ऊर्जा से रोशन

० सोलर सिटी योजना के तहत् 10 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट लगाने का लक्ष्य ० सलाना 160 लाख यूनिट बिजली का उप्तादन ० बिजली बिल में लगभग 14.50 करोड़ रूपए की बचत रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में नवा रायपुर को सोलर सिटी बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में क्रेडा द्वारा नवा रायपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए दिए गए प्रस्ताव पर अटल नगर, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एन.आर.डी.ए.) द्वारा अपनी सहमति दे दी गई है। अब आने वाले दिनों में इसके लिए […]

IAS Transfer : 10 आईएएस अफसरों का बदला गया प्रभार, मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। राज्य शासन ने दस आईएएस अफसरों का प्रभार बदला है। कुछ अफसरों को उनके मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसी तरह सीजीएमएससी में फेरबदल करते हुए रितेश अग्रवाल को एमडी नियुक्त किया गया है. आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल, संचालक कोष एवं लेखा तथा अति. प्रभार संचालक पेंशन, पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक छग मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस प्रभात मलिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग इंफोटेक […]

कौर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

  राजिम। राजिम के कौर हॉस्पिटल में प्रत्येक माह की भर्ती भी इस माह 1 अगस्त को गर्भवती माता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कौर हॉस्पिटल राजिम में आयोजित किया गया था जिसमें गर्भवती माता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर गुरप्रीत कौर मैडम स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा की वही सोनोग्राफी डिस्काउंट रेट में किया गया जिसका लाभ 6 गर्भवती माता ने लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 23 गर्भवती माता का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ । साथ ही गर्भवती माता का विशेष क्लास लिया जाता है जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भावस्था में क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए और हमें अपना खान-पान कैसे रखना चाहिए इस विषय में सभी गर्भवती […]

हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

० विष्णुदेव साय सरकार ने उपभोक्ताओं को बिजली निर्माता बनाने की पहल की रवि भोई छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस की पिछली सरकार की बिजली बिल हाफ योजना के मुकाबले मुफ्त बिजली की अवधारणा लांच की है। विष्णुदेव साय सरकार सस्ती की जगह मुफ्त बिजली की राह पर चलकर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली निर्माता बनाना चाहती है। लोग अपने छतों को बिजली घरों में तब्दील कर सकते हैं, वह भी कम से कम लागत पर। साथ में उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से अनुदान भी मिलेगा। सरकार के इस कदम से राज्य में बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं को आमदनी भी होगी। वे सरप्लस […]

फिर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कहा-अगले 24 घंटे में भारत पर लगा दूंगा भारी टैरिफ, मिला करारा जवाब

  वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है भारत-रूस की बढ़ती दोस्ती । ट्रंप ने एक इंटरव्यू में धमकी दी है कि वे अगले 24 घंटे में भारत पर भारी टैरिफ लागू करने जा रहे हैं और इसकी वजह? भारत का रूस से तेल खरीदना और उसे “बेचकर मुनाफा कमाना” । अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ट्रंप ने लिखा: “भारत रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है, और उसे परवाह नहीं कि यूक्रेन में लोग मर रहे हैं।” “भारत न केवल रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि उसे बाजार में बेचकर भारी मुनाफा भी […]

हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यों की समीक्षा की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति के प्रकरणों में त्वरित, नियमानुसार एवं संवेदनशीलता से क्षतिपूर्ति सहायता प्रदान की जाए। वनांचल में निवासरत लोगों को कई बार वन्यप्राणियों के हमलों से अपनों को खोने की पीड़ा सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावितों के दुख-दर्द का मानवीय दृष्टिकोण से शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव द्वंद्व […]