जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उच्च शिक्षा प्राप्त करें : शारदा वर्मा

० डागा महाविद्यालय में दीक्षांरभ समारोह का आयोजन रायपुर। कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर में आज दीक्षारंभ समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकम की मुख्य अतिथि मााननीय श्रीमती शारदा वर्मा आईएएस पूर्व आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन थी। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री अजय तिवारी अध्यक्ष शासी निकाय के द्वारा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मदन लाल तालेडा डॉ सुरेश शुक्ला राज किशोर नत्थानी, हरि वल्लभ अग्रवाल प्राचार्या डॉ संगीता घई डा गायत्री शर्मा एव समस्त स्टाफ के अलावा छात्राएं आदि उपस्थित थी। कार्यकम की शुरूआत माता सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रजव्वलन के साथ हुई। कार्यकम की […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला:1475 शिक्षकों की पदस्थापना प्रक्रिया फिर शुरू,प्राचार्य पदोन्नति पर सरकार के नियम वैध

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा बनाए गए मापदंडों और नियमों को पूरी तरह वैध ठहराते हुए शिक्षकों की ओर से दायर आधा दर्जन याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब 1475 शिक्षकों की पदस्थापना प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राचार्य पदोन्नति की नीति, मापदंड और प्रक्रिया पूरी तरह विधिसम्मत (Legal Framework) हैं। डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता शिक्षकों की […]

पीएमएलए घोटाला : ED ने शशांक चोपड़ा की 40 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की

  रायपुर।चिकित्सा उपकरण एवं री-एजेंट खरीद घोटाले के संबंध में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत ईडीने छत्तीसगढ़ में शशांक चोपड़ा, उनके परिवार के सदस्यों, उनकी व्यावसायिक संस्थाओं और छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों के आवासीय/कार्यालय परिसरों में 30.07.2025-31.07.2025 तक 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान, बैंक खातों में जमा राशि, सावधि जमा, डीमैट खातों में शेयर और वाहनों के रूप में 40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज़/डिजिटल उपकरण और संपत्तियाँ ज़ब्त/फ्रीज की गईं। बता दें कि हाल ही में ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन से संबंधित दस्तावेज ईओडब्ल्यू से प्राप्त किए थे,   जिनकी जांच में मनी लांड्रिंग का पता चला। […]

हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी उत्साह से भाग लें : राज्यपाल डेका

० ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं। देश एवं प्रदेश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, और तृतीय चरण 13 […]

टीएमसी ने कल्याण बनर्जी को हटा काकोली घोष को बनाया चीफ व्हिप,ममता बैनर्जी ने लिया एक्शन

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार को नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके अलावा अभिनेता से नेता बनीं शताब्दी रॉय को सदन में अपना उपनेता नियुक्त किया।इससे पहले लोकसभा में टीएमसी के मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी थे। उन्होंने कृष्णानगर से सांसद और पार्टी सहयोगी महुआ मोइत्रा के साथ विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ऑफिशियल हैंडल पर कहा, “कल्याण बनर्जी ने कल लोकसभा में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया […]

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, चार की मौत, कई मलबे में दबे, कई घर और दुकान बह गए

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।   उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आज मंगलवार सुबह ही उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के […]

मैट्स विश्वविद्यालय में “पुरस्कार विजेता शोध प्रस्ताव लिखने की मुख्य विशेषताएँ” विषय पर हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान

  रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के अनुसंधान नवाचार केंद्र ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों और शोधार्थियों के लिए “पुरस्कार विजेता शोध प्रस्ताव लिखने की मुख्य विशेषताएँ” शीर्षक से एक अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया। वक्ता, शोध निदेशक, डॉ. मनीषा अग्रवाल ने शोध प्रस्ताव लिखते समय आवश्यक तत्वों का गहन अवलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें इसकी संरचना, व्यक्तिगत और संस्थागत शोध अनुदान जैसे विभिन्न प्रकार, अनुरोधित, अवांछित, पूर्व-प्रस्ताव और निरंतर प्रस्तावों के बीच बुनियादी अंतर शामिल थे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक सुविचारित शोध प्रस्ताव में शोध समस्या को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाना चाहिए, एक ठोस तर्क की रूपरेखा तैयार की जानी चाहिए, उद्देश्यों, […]

भारतमाला फर्जीवाड़ा मामला : 15 अगस्त तक सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट,जाँच अफसरों को मिली कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर। रायपुर संभाग में भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की 164 शिकायतों की जांच अब निर्णायक मोड़ पर है। लंबे समय से जांच में हो रही देरी को लेकर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने सोमवार को अफसरों को तलब किया और साफ कहा कि 15 अगस्त तक हर हाल में जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी। दो बार समय सीमा बढ़ाने के बावजूद रिपोर्ट पूरी नहीं होने पर अब सख्त रुख अपनाया गया है। जांच अफसरों को मिली चेतावनी संभागायुक्त ने कहा कि यदि तय समय सीमा तक सभी शिकायतों की रिपोर्ट नहीं मिली, तो संबंधित जांच अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें […]

Sehore: कुबेरेश्वर धाम में भीड़ से मची अफरा-तफरी ,कांवड़ यात्रा से पहले भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत

  सीहोर। सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार सुबह भारी भीड़ के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस भगदड़ में दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। दोनों महिलाओं की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मृत महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस हादसे से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक लोगों से संयम बरतने की अपील की है। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क […]

मलयालम एक्टर शानवास का 71 की उम्र में निधन, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई। दिग्गज मलयालम एक्टर प्रेम नजीर के बेटे और मशहूर एक्टर शानवास अब इस दुनिया में नहीं रहे। शानवास का 71 वर्ष की उम्र में किडनी संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। इस खबर के सामने आती ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है एक्टर शानवास के निधन की जानकारी उनके परिवार ने मीडिया को दी। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात शानवास की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। साथ ही बताया गया कि एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो किडनी संबंधी बीमारियों […]