मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
० हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों ने किया भावपूर्ण काव्य-पाठ रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला, हिन्दी विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कविताओं का भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में काव्य-पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को कुलसचिव गोकुलानंद पंडा, विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी, डॉ. परमिंदर कौर एवं डॉ. सुपर्णा श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता […]



