पॉवर कंपनी के वित्त प्रबंधन में बढ़ाया जाये एआई का उपयोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में “एआई फॉर फाइनेंस एक्जीक्यूटिव “विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी में ‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस‘‘ का उपयोग बढ़ाने के लिए वित्तीय अधिकारियों को दक्ष, जागरूक और स्वप्रेरित होना चाहिए ताकि नये जमाने के नये आवश्यकताओं का लाभ वित्त प्रबंधन में भली भांति मिल सकें। उक्त आशय के विचार एमडी(जेनको) एसके कटियार ने आज की कार्यशाला में व्यक्त किए। इस अवसर पर एमडी(ट्रांस्को) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि नई परियोजनाओं में एआई के उपयोग से बेहतर शोध किये जा सकते हैं । वित्तीय प्रबंधन को कारगर बनाया जा सकता है और जटिल प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा सकता हैं। कार्यशाला में […]

राजिम मेला को मिलेगा नया रूप: 20 करोड 23 लाख की लागत से विकसित होंगे स्नान घाट, प्लेटफार्म और आरती स्थल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध राजिम मेला के विकास हेतु 20 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि महानदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन के बेहतर प्रबंधन के लिए मंजूर की गई है। इस परियोजना के तहत 480 मीटर लंबाई में स्नान प्लेटफार्म, गंगा आरती घाट, शाही स्नान कुण्ड और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा, जो चौबेबांचा पुल तक फैला होगा। यह राशि राज्य योजना के बजट शीर्ष ‘महानदी परियोजना‘ के अंतर्गत खर्च की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य राजिम मेले को और अधिक सुव्यवस्थित तथा श्रद्धालुओं के लिए […]

जनऔषधियों की कीमतों में कटौती पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी निर्णय से लाखों लोगों को मिलेगा राहत – मुख्यमंत्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत देगा। उन्होंने कहा कि इस मूल्य कटौती से […]

Big News : छत्तीसगढ़ हाफ बिजली बिल योजना में कटौती, अब सिर्फ 100 यूनिट तक मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना को हाफ से भी हाफ कर दिया गया है. योजना का लाभ अब सिर्फ 100 यूनिट तक की खपत पर ही मिलेगा. राज्य सरकार की ओर एक व्यापक दिशा-निर्देश योजना को लेकर जारी कर दिया गया. दरअसल राज्य में हाफ बिजली योजना राज्य के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दी जानी वाली एक बड़ी राहत है. इस योजना के तहत अभी तक 400 यूनिट तक खपत में कुल बिल आधा देना पड़ता था. लेकिन योजना में सरकार की ओर से एक संशोधन कर दिया गया. संशोधन के बाद अब उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ 100 यूनिट तक की खपत पर […]

चैतन्य बघेल 18 अगस्त तक रहेंगे जेल में , कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई रिमांड

रायपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। अब वे 18 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे। आज इस मामले पर ईडी की स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान चैतन्य बघेल को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर लाया गया। इससे पहले चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी। सुको इस याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट हाई कोर्ट में फ्रेश पीटीशियन लगाने के निर्देश दिए हैं। चैतन्य बघेल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि, न तो उनका नाम शराब घोटाले की ईडी […]

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ घंटों के अंतराल पर राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात,उपराष्ट्रपति चुनाव का है मामला

  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कुछ घंटों के अंतराल पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अलग-अलग मुलाकात की। मुलाकातों के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही पीएमओ और न ही गृह मंत्रालय ने कोई बयान जारी किया है। राष्ट्रपति भवन ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मामला उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर है, दरअसल उपराष्ट्रपति के चुनाव में राजनीतिक दल व्हीप जारी नहीं कर सकता और मोदी शाह को अंदेशा है कि आरएसएस से जुड़े सांसद, विपक्ष के साथ मिलकर, भाजपा के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार से क्राॅस वोटिंग ना कर […]

Breaking : पूर्व सीएम भूपेश बघेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की ख़ारिज, हाईकोर्ट जाने के दिए निर्देश

  नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई से साफ इनकार करते हुए उन्हें अंतरिम राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश भी दिया है कि वह दोनों की अर्जियों पर जल्द सुनवाई करे। भूपेश बघेल और उनके बेटे की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कई सख्त टिप्पणियां कीं। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने एक ही याचिका में पीएमएलए […]

CAF कैंप में प्लाटून कमांडर ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली,जवानों में हड़कंप

कोंडागांव। कोण्डागांव जिले के बयानार सीएएफ कैंप से आत्महत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तैनात प्लाटून कमांडर ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप और स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल दुर्ग जिले के निवासी थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर जवान के सुसाइड की घटना से साथी जवानों में हड़कंप मच गया। ​आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले […]

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जताई बारिश की संभावना

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भारतीय मौसम विभाग ने 8-9 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।इस दौरान सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने मेघगर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की भी चेतावनी दी है। उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर सरगुजा संभाग में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्रों में चक्रवाती संचरण का प्रभाव दिख रहा है। शनिवार तड़के शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। सावन के अंतिम […]

राजिम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ़्तार कार नाले में जा गिरी, दो की मौत

रायपुर। सोमवार को राजिम में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार कार नाले में जा गिरी।इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार का अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा समाई। घटना के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है जबकि दो सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हादसे की जाँच शुरू कर दी है।