Big News : डांगी पुलिस मुख्यालय में अटैच होंगे ,महिला के आरोप के बाद आए सुर्ख़ियों में

रायपुर। एक महिला की शिकायत के बाद सुर्खियों में आए 2003बैच के आईपीएस रतन लाल डांगी को महानिदेशक पुलिस अकादमी चंद्रखुरी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच करने पर सरकार विचार कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएस डांगी छुट्टी पर चले गए हैं। डांगी की जगह अभिषेक पल्लव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का डायरेक्टर बनाए जाने के संकेत हैं। बता दें तीन दिन पहले आईपीएस डांगी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसकी विभागीय जांच चल रही है। अब इस मामले में शासन ने संज्ञान लेते हुए शासन उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच करने पर विचार कर रही है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसम्बर तक

० खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि KIUG ‘गौरव की दिशा में पहला कदम’ है ० पहली बार, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, तथा साइक्लिंग (मेडल स्पोर्ट्स) और खो-खो (डेमोंस्ट्रेशन) पांचवीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हिस्सा होंगे नई दिल्ली, . पाँचवें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान के सात शहरों में 24 नवंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होंगे। इसमें 23 मेडल स्पोर्ट्स और एक डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट (खो-खो) में प्रतियोगिताएँ होंगी। इसी साल कुछ समय पहले में बिहार में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तरह, यूनिवर्सिटी गेम्स भी राजस्थान के सात शहरों—जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर—में आयोजित होंगे। इस 12 दिनों के यूनिवर्सिटी […]

संत श्री जलाराम बापा जयंती महोत्सव 29अक्टूबर को तैयारियाँ पूर्ण – पूर्व संध्या पर निकलेगी विशाल बाइक रैली

  धमतरी। धमतरी स्थित श्री जलाराम बापा मंदिर परिसर में तथा श्री गुजराती समाज भवन मे परम पूज्य संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा की 226वीं जयंती बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन ट्रस्ट मंडल श्री जलाराम बापा मंदिर ट्रस्ट, मठ मंदिर चौक धमतरी तथा श्री गुजराती समाज, धमतरी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जलाराम मन्दिर मे प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से होगा, जिसके पश्चात नियमित आरती सुबह 7:45 बजे और नारायण भोग आरती 11:30 बजे संपन्न होगी। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन रहेगा, जिसमें भक्तगण सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करेंगे। सांयकालीन भजन संध्या का आयोजन […]

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने शुरू किये दो नए सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प, नक्सल विरोधी अभियान को मिलेगी गति

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने दो नए सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प स्थापित किए हैं। थाना भोपालपटनम क्षेत्र के ग्राम कांडलापर्ती-2 में 25 अक्टूबर और थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम पील्लूर में 27 अक्टूबर को यह नवीन कैम्प खोले गए। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना के तहत ग्रामीणों को सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित ये कैम्प सुरक्षा बलों की उपस्थिति को मजबूत करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों को गति देंगे। ⁠ कैम्पों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडीएस दुकान और […]

दंतेवाड़ा में CRPF जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को फांसी के फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। यहां 231 बटालियन जावंगा में तैनात जसवीर सिंह नामक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। जवान […]

सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें क्या है आज का भाव, जानिए क्या ये है सही समय खरीदारी का

बिजनेस न्यूज़। सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने और चांदी का भाव कितना है। कितना है सोने का भाव? सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब […]

जानिए कब और कहां टकराएगा साइक्लोन मोंथा, आंध्र, ओडिशा- बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

  दिल्ली। साइक्लोन मोंथा के 28 अक्टूबर की शाम या रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की संभावना है और इसके मछलीपट्टनम-कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार कर जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दी। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना गहरा दबाव 26 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसके बाद ये 28 अक्टूबर को एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। ऐसे में जानते हैं इसके बारे में डिटेल- चक्रवात के ओडिशा के मलकानगिरी से लगभग 200 किमी. दूर आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की उम्मीद […]

Amla Navami 2025: कब है आंवला नवमी 30 या 31 अक्टूबर? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी के दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। इस दिन किया गया पुण्य अक्षय फल देने वाला माना जाता है। अक्षय नवमी का संबंध आंवले से भी है। इस दिन आंवले का सेवन करना और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर खाने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी के दिन मथुरा और वृंदावन में परिक्रमा लगाई जाती है। इस साल अक्षय नवमी […]

बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ में भी असर, अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में अवदाब का चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले 2 दिनों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 29 अक्टूबर को भी तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक अवदाब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है. […]

CG Accident : बेमेतरा में नाबालिग कार चालक ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, 7 लोग घायल, एक की मौत

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने दुर्ग रोड पर एक के बाद एक पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है, जब सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज गति में थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पर खड़े तथा चल रहे वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज […]