राजधानी के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में मिली युवक की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सोमवार सुबह युवक की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। युवक की हत्या हुई या आत्महत्या,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, खारुन नदी के घाट पर युवक की आज सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आसपास लोगों की भीड़ लग गई है। मृतक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है। स्थानीय लोगों ने डीडी नगर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी है  

मुर्गी का शिकार करने गांव में पंहुचा तेंदुआ तार में फंसा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बालोद।बालोद जिले में देर रात एक तेंदुआ किसान बलराम गोटी के बाड़ी में घुस गया. तेंदुआ की मौजूदगी से गामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई है. तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम और पिंजरे का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, जंगल से निकलकर तेंदुआ रविवार देर रात गुरूर परिक्षेत्र के कंकालिन गांव पहुंचा और एक किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया. किसान मुर्गी पालन करता था. आशंका है कि तेंदुआ मुर्गियों के शिकार में यहां पहुंचा, लेकिन बाड़ी में लगे तार में फंसा गया. मौके पर […]

‘रांझणा’ के AI वाले क्लाइमैक्स पर धनुष को आपत्ति, बोले- मेरी मर्जी के बिना हुआ, इसने फिल्म की आत्मा छीन ली

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। सुपरस्टार धनुष ने 2013 में आई अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रांझणा’ के एआई-वर्जन वाले क्लाइमैक्स की कड़ी निंदा की है। तथाकथित ‘हैप्पी एंडिंग’ वाले एआई वर्जन में क्लाइमैक्स को लेकर कुछ बदलाव किया गया है। इसे कथित तौर पर क्रिएटर्स की जानकारी या सहमति के बिना रिलीज किया गया था और इसने नई मुसीबतों को जन्म दे दिया है। निर्देशक आनंद एल राय के नक्शेकदम पर चलते हुए, एक्टर धनुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एआई के इस्तेमाल के बारे में बात की। कड़े शब्दों में लिखे एक नोट में धनुष ने कहा, ‘एआई वाले क्लाइमेक्स के साथ रांझणा के री-रिलीज ने मुझे पूरी तरह से […]

अगस्त में व्रत त्योहार की देखें लिस्ट :रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी कब है? जानिए तिथि और महत्व

अगस्त के महीने में कई व्रत त्योहार मनाए जाने हैं। अगस्त महीने के शुरुआत सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ही रही है। इस दिन चित्रा नक्षत्र का संयोग होगा, जबकि महीने का समापन भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में होगा। अगस्त का महीना व्रत त्योहार के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। अगस्त में रक्षाबंधन, तीज, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसके साथ ही अगस्त में श्रावण पुत्रदा एकादशी, अजा एकादशी और शिव-पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइये जानते हैं अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, एकादशी, […]

लेखिका जया जादवानी बनीं जन संस्कृति मंच रायपुर की अध्यक्ष, लेखिका वंदना कुमार और दिलशाद सैफी उपाध्यक्ष नियुक्त

  ० डॉ. संजू पूनम को कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक टीम का प्रभार वर्षा बोपचे व सुनीता शुक्ला को सौंपा गया ० लोकतंत्र, न्याय और समानता के लिए कार्यरत प्रतिबद्ध लेखिकाओं और संस्कृतिकर्मियों के हाथों में जसम रायपुर की कमान रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच की रायपुर इकाई का पुर्नगठन कर दिया गया है. तीन अगस्त रविवार को शंकर नगर स्थित अपना मोर्चा के कार्यालय में आयोजित की गई एक बैठक में लोकतंत्र, न्याय और समानता के लिए कार्यरत प्रतिबद्ध लेखिकाओं और संस्कृतिकर्मियों के हाथों में जसम रायपुर की कमान सौंपी गई. समाज की तरह कला और साहित्य के क्षेत्र में भी पुरुष वर्चस्व को तोड़ते हुए जसम रायपुर ने […]

Breaking : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 की उम्र में निधन; बेटे हेमंत ने कहा – आज मैं शून्य हो गया

रांची। झारखंड के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे 81 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांसद ली। उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’ इस बीच सर गंगा राम अस्पताल की ओर से बताया गया कि शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से […]

आंध्र प्रदेश के बापटला में बड़ा हादसा : ग्रेनाइट चट्टान खदान मजदूरों पर गिरी, 6 श्रमिकों की मौत,3 घायल

बापटला। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया, जब एक भारी ग्रेनाइट की चट्टान खदान में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में छह प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे 10 से 15 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक विशाल चट्टान उन पर गिर पड़ी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि बारिश या पानी के रिसाव की वजह से चट्टान कमजोर हो गई थी, जिससे वह गिर गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘घटना के समय […]

आज का राशिफल 4 अगस्त : कर्क, तुला और मीन राशि वालों को गजलक्ष्मी योग से मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, विरोधियों से सावधान रहें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कामों में सफल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और सभी फैसले सोच-समझकर लें। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक विवादों से बचने के लिए शांत रहना जरूरी है। गुस्सा आपके काम में बाधा बन सकता है इसलिए धैर्य रखें। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं जिससे थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है। मन शांत रखने के लिए अपने शौक पूरे करें। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं। ​वृषभ राशि, चुनौतियों का धैर्यपूर्वक करें सामना वृषभ […]

आज का पंचांग 4 अगस्त : आज सावन शुक्ल दशमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति श्रावण 13, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ला, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 20, सफ़र 09, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 04 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन – मुख्यमंत्री श्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण ० विधानसभा भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में, निर्धारित समय पर होगा विधिवत लोकार्पण रायपुर। नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुँच रहा है। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माणकार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि राज्योत्सव (1 नवम्बर) के अवसर पर इसे जनता […]