Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में ‘अर्नब’ का विकराल रूप, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

  नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बेहद गंभीर रूप ले चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसके 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के नजदीक आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि तेज झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में अलर्ट […]

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा बड़ा खतरा, 27 अक्टूबर तक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है सिस्टम

आंध्र प्रदेश। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेजी से मजबूत हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आंध्र प्रदेश में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। 27 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली लगातार […]

बंगाल की खाड़ी में फिर से उठने वाला है भयंकर तूफान, इन राज्यों में दिखेगा असर, अलर्ट जारी

दिल्ली। समुद्र में फिर से उफान उठने वाला है जिसकी दस्तक कई राज्यों में भारी तबाही का कारण बन सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफानी सिस्टम तेजी से ताकत जुटा रहा है और इसके रास्ते में आने वाले तटीय इलाकों पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं, भारी बारिश और समुद्र के ऊफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले तीन दिन मौसम का मिजाज़ पूरी तरह बदलने वाले हैं। हिमालयी राज्यों में ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार—हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई […]

बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ में भी असर, अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में अवदाब का चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले 2 दिनों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 29 अक्टूबर को भी तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक अवदाब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है. […]

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब का छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा असर,आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई. मौसम विभाग ने आज भी छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. सबसे ज्यादा बारिश दक्षिणी हिस्से में हो सकती है. साथ ही अगले दो दिनों को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसमें कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. यह लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में और अधिक […]

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से आज भी छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलेर्ट

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है. प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें कमी आ सकती है. पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई. रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई. बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. गोबरा नवापारा और […]