चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा नुआपाड़ा में बीजेपी की ही होगी जीत

रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से जॉय ढोलकिया, कांग्रेस से घासीराम माझी और बीजद से स्नेहांगिनी छुरिया मैदान में हैं. छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इसी कड़ी में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वहां बीजेपी की ही जीत होगी.   दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक को गुरु खुशवंत साहेब ने दिखावा बताया. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन महज दिखावा. सब कुछ पहले से सेट है, कांग्रेस […]

भू विस्थापित मांग रहे थे रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा, बदले में मिली सशस्त्र बल की लाठियां

० पुलिस अधीक्षक ने दिए घटना की जांच का आदेश, आई पी एस अधिकारी करेंगे जांच कोरबा। कोल इंडिया की सहायक कंपनी साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( एस ई सी एल ) की गेवरा परियोजना में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भू विस्थापितों पर सी आई एस एफ के जवानों ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भू विस्थापित दीपका पुलिस थाना पहुंचे और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले सी आई एस एफ के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई को मांग करने लगे। पुलिस ने उनसे लिखित शिकायत ली है। जिला पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के तथ्यों की जांच का आदेश […]

दिवाली के बाद आई सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,देखें कितना कम हुआ भाव

बिजनेस न्यूज़। दिवाली के बाद सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 24 अक्टूबर को भी सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जो तेजी हमें दिवाली तक दोनों की कीमत में देखी थी। अब उतनी ही गिरावट दोनों में आ रही है। Gold Price Today: कितनी है कीमत? सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 123,463 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,728 रुपये प्रति […]

कुरनूल बस अग्निकांड में 20 यात्री ज़िंदा जले, 12 लोगों ने कूदकर बचाई जान; जानें कैसे लगी वोल्वो में आग

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक स्लीपर बस में आग लग गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 41 लोग सवार थे, जब मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। इस बस […]

अब प्राकृतिक आपदाओं से पहले मिलेगी चेतावनी,सचेत’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ ऐप बनेंगे सुरक्षा कवच

रायपुर। अब बाढ़, आकाशीय बिजली, चक्रवात, भूकंप और लू जैसी आपदाओं की जानकारी लोगों को पहले ही मिल सकेगी। भारत सरकार ने समय रहते अलर्ट देने के लिए ‘सचेत’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ मोबाइल ऐप विकसित किए हैं, जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी है। आकाशीय बिजली से सबसे ज्यादा जान-माल की हानि होती है। ऐसे में ‘दामिनी ऐप’ बिजली गिरने के खतरे का 10-30 किलोमीटर पहले अलर्ट दे देता है और बचाव के उपाय भी बताता है। वहीं ‘मेघदूत ऐप’ किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि यह […]

आज का राशिफल 24 अक्टूबर : मिथुन, सिंह और मकर राशि पर सितारे हैं मेहरबान,मिलेगा भास्कर योग से शुभ लाभ, जानें भविष्यफल

मेष राशि,आप आज मान सम्मान और लाभ पाएंगे आज मेष राशि के लोगों को मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य करने से आप आज मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी मेष राशि के जातकों को फायदा होगा। आज आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे आज आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपका दिन सुखद बीतेगा। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। […]

आज का पंचांग 24 अक्टूबर : आज कार्तिक शुक्ल तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 02, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ल, तृतीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 08, जमादि उल्लावल 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय तक। सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार – उचयकलम दवात पूजन। सूर्योदय […]

6 से 9 नवम्बर तक जशपुर में होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025′ : रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत उत्सव

० छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ रायपुर।छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद लेंगे। यह आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय परंपराओं और आधुनिक रोमांच का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। प्रकृति की गोद में चार दिन का उत्सव जशपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के कारण पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का […]

रामायण काल से ओत-प्रोत बाली : आबादी से ज्यादा पर्यटक आते हैं इस द्वीप में सालाना

रवि भोई इंडोनेशिया के द्वीप बाली के चौक-चौराहों में राम सीता, हनुमान और पक्षी राज गरुड़ की प्रतिमाएं नजर आतीं हैं और यहां नृत्य के माध्यम से लंका दहन, सीता हरण और राम-रावण युद्ध की प्रस्तुतियां रामायण काल को जीवंत कर देती हैं। बाली द्वीप की आबादी 43 लाख से कुछ अधिक है, पर इससे कहीं ज्यादा पर्यटक हर साल यहां घूमने आते हैं। मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के बाली द्वीप में रहने वाले करीब 90 फीसदी लोग हिंदू हैं, उनका रहन-सहन, परंपरा और पहनावा भले अलग है, पर वे भारतीयों को अपना वंशज ही मानते हैं। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भारत और बाली का संबंध बहुत मजबूत है। […]

भारत के सीजेआई जस्टिस गवई के उत्तराधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू, जस्टिस सूर्यकांत हो सकते हैं नए सीजेआई

दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है क्योंकि वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई 23 नवंबर को पद से मुक्त हो रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति गवई को उनके उत्तराधिकारी के नाम का अनुरोध करने वाला पत्र आज शाम या शुक्रवार को भेजा जाएगा। प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, जो सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति, स्थानांतरण और पदोन्नति का मार्गदर्शन करने वाले दस्तावेजों का एक सेट है, में कहा गया है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय […]