आज का राशिफल 23 अक्टूबर : आज बना है हंस राजयोग, जानें किन मेष से मीन तक किन-किन राशियों को मिलेगा गुरु और चंद्रमा के गोचर का लाभ

  मेष राशि, आज आर्थिक लाभ मिलेगा मेष राशि के लिए आज गुरुवार के सितारे बताते हैं कि, आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं […]

आज का पंचांग 23 अक्टूबर : आज भाईदूज का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 01, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ला, द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 07, रवि उस्सानी 30, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 01बजकर 30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक। द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत […]

छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष : दिखेगी भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा, 5 नवम्बर को नवा रायपुर में सूर्यकिरण एरोबैटिक शो

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम उड़ान भरेगी, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध फॉर्मेशन्स पूरे दर्शक समुदाय को […]

हर्षोल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व,जैतूसाव मठ और दूधाधारी मंदिर में 200 से अधिक व्यंजन छत्तीसगढ़ी कलेवा का लगा भोग

रायपुर। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को प्रत्येक वर्ष की तरह गोवर्धन पूजा का महापर्व श्रद्धा भक्ति पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया‌। गौ माताओं की पूजा की गई‌‌ तथा गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी विधिवत पूजा अर्चना की गई‌। ठाकुर जी मे 56 भोग लगाया गया , छत्तीसगढ़ को धान‌ का कटोरा कहा जाता है और धान‌ को अन्नपुर्णा, इसलिए इस वर्ष मठ के गर्भगृह को धान कि बालियों से सजाया गया है छत्तीसगढ़ मे पहली बार इस तरह सजाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जैतू साव मठ व दुद्धाधारी मठ में गोवर्धन पूजा की गई, गौ माता को श्रृंगारित किया गया एवं विधि पूजा अर्चना की गई, […]

CM साय की पहल पर जशपुर और बस्तर जिले में 4 नवीन महाविद्यालयों के लिए 132 पद स्वीकृत

० उच्च शिक्षा विभाग को कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन महाविद्यालयों की स्थापना फरसाबहार (जिला-जशपुर), करडेगा (जिला-जशपुर), नगरनार (जिला-बस्तर) तथा किलेपाल (जिला-बस्तर) में की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस पहल से जशपुर एवं बस्तर जैसे जनजाति बहुल एवं भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में सुनी आम जनता की समस्याएं,आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से एक-एक कर मुलाकात की और दीप पर्व की शुभेच्छाओं के अदान-प्रदान […]

CG Crime : घर में खून से सनी मिली दंपत्ति की लाश, आँगन में पड़े शवों को देख इलाके में फैली सनसनी

घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक ही घर में दंपति की लाश खून से लतपथ हालत में बरामद की गई है। घरघोड़ा पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मृत दंपत्ति रोज की तरह रात में सोए हुए थे। इसी दौरान उनकी हत्या की गई है और उनके शव को आँगन में ही रख दिया गया। सुबह जब आस पड़ोस के लोगों ने घर के आंगन में पति-पत्नी को मृत हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद ही ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। […]

रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली , कमेटी ने दे दिए 3 विकल्प, अब कैबिनेट तय करेगी रायपुर पुलिस कमिश्नर का फॉर्मेट

रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। दिवाली के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। जिसके बाद 01 नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो जायेगी। गृह विभाग ने पहले पुलिस मुख्यालय से प्रतिवेदन मांगा था, फिर एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। जिसमें आईजी अजय यादव, आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी ओपी पाल, एसपी अभिषेक मीणा और एसपी संतोष सिंह सदस्य थे। समिति ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा और मध्य प्रदेश राज्यों की पुलिस कमिश्नर प्रणालियों का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंप दिया है, […]

संतों की कृपा और जनता के विश्वास से ही संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव: मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा के भुईयांपानी में दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल ० गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं रायपुर।दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर […]

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS आशुतोष सिंह CBI में देंगे अपनी सेवा , प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैडर के आईपीएस को प्रतिनियुक्ति पर पोस्टिंग देने संबंधी आदेश मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने निकाला है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को डेपुटेशन पर पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनविगेस्टकेशन अर्थात सीबीआई में पोस्टिंग मिली है। मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अवर सचिव संजीव कुमार के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जारी पत्र के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को डेपुटेशन के लिए रिलीव करने को कहा गया है। आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार वहां उनका […]