CG Breaking : छत्तीसगढ़ में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला हुआ। इनमें डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और सीईओ शामिल हैं। इनका हुआ तबादला विजेंद्र सिंह पाटले, CEO, सूरजपुर पूनम शर्मा, उपमहाप्रबंधक, पर्यटन मंडल मुकेश रावटे, CEO, गौरेला पेंड्रा मरवाही ऋचा चंद्राकर, प्रबंधक, स्मार्ट सिटी रायपुर सुनील कुमार चंद्रवंशी, CEO, बालोद प्रेमलता, CEO, बेमेतरा कैलाश वर्मा, GM मार्कफेड, नवा रायपुर SAS Transfer Order Date 30.07.25 (1) SAS Transfer Order Date 30.07.25 (2) SAS Transfer Order Date 30.07.25 (3) SAS Transfer Order Date 30.07.25

Breaking लद्दाख : भारतीय सेना के वाहन पर चट्टान गिरने से एक अधिकारी और दो जवान हुए शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल

  लद्दाख। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की एक गाड़ी के ऊपर अचानक चट्टान गिर गई। इस हादसे में एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक अधिकारी और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि लद्दाख के दुरबुक क्षेत्र में एक कार पर चट्टान गिरने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। यह घटना बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। बचाव कार्य जारी है और घायल सैनिकों को सहायता प्रदान की जा रही है। खराब मौसम बन रही मुख्य वजह लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से […]

Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा पर लगा तीन दिन का ब्रेक,सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन

  रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। यहां दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई है। मौसम के ठीक होने पर बुधवार सुबह तक सड़क बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन भारी भूस्खलन के चलते सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग बंद हो गया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग से दोतरफा आवाजाही को रोक दिया है। मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे बारिश के बीच मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे ऊपरी तरफ चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर […]

छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई दोगुनी, रिपोर्ट में कई नई संभावनाएँ आई सामने

० रिपोर्ट के अनुसार, अचनकमार टाइगर रिजर्व में अब पहली बार 15 वर्षों बाद बाघों का लिंग अनुपात संतुलित पाया गया है रायपुर। छत्तीसगढ़ के अचनकमार टाइगर रिजर्व (Achanakmar Tiger Reserve) में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि देखने को मिली है। 2017 में जहां यहां सिर्फ पांच बाघ थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह जानकारी विश्व वन्यजीव कोष (WWF) इंडिया और राज्य वन विभाग द्वारा जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट में दी गई है। यह वृद्धि टाइगर रिजर्व के लिए सकारात्मक संकेत है, क्योंकि अब यहां प्रजनन योग्य उम्र के बाघों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अचनकमार टाइगर […]

तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बडी राहत: मकान गिराने पर लगा स्टे ,न्यायालय ने कहा- बिना प्रक्रिया मकान गिराना मनमानी

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित तोमर बंधुओं को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके मकान को ध्वस्त करने की प्रशासनिक तैयारी पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह आदेश जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान दिया और रायपुर जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। क्या है मामला? तोमर बंधु पर लंबे समय से सूदखोरी के जरिये अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। प्रशासन ने उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए चल-अचल संपत्ति जब्त करने और मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। बीते रविवार को उनके निवास परिसर में बने एक कार्यालय पर बुलडोजर भी चलाया गया […]

अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरी समझना हुआ आसान

० रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक के तीन स्कूलों को युक्तियुक्तकरण से मिले 11 विषय-विशेषज्ञ व्याख्याता ० पठन-पाठन में दिख रहा सकारात्मक असर,29 एकल शिक्षकीय स्कूलों में भी हुई शिक्षकों की पदस्थापना रायपुर। राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के कई स्कूलों में शिक्षा का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। लंबे समय से विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को अब राहत मिली है। युक्तियुक्तकरण के तहत खरसिया ब्लॉक के तीन हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कुल 11 व्याख्याताओं की पदस्थापना की गई है। इससे न केवल स्कूलों में पढ़ाई की गति तेज हुई है, बल्कि विद्यार्थियों में भी नई ऊर्जा का […]

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले : नया रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी ,अवैध रेत खनन रोकने उठाएंगे कड़े कदम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन के कल्याण के साथ ही कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, आवास, […]

ओपी चौधरी आज जाएंगे अमेरिका ,प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मिलकर निवेश और सहभागिता को देंगे नई दिशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है। वित्त मंत्री श्री चौधरी इस दौरान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार ‘‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’’ से अवगत कराएंगे। वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण देंगे। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री श्री चौधरी अमेरिका में […]

कोल लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी को दूसरे जेल में भेजने की तैयारी, जेल में मचा रखा है उत्पात

रायपुर।बहुचर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत त्रिपाठी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है. जेल प्रशासन की ओर से आरोपी को अंबिकापुर जेल में ट्रांसफर करने की अर्जी लगाई गई है. जिस पर आज विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी है. जेल प्रशासन का आरोप है कि सूर्यकांत जेल में उत्पात मचाते हैं और कार्रवाई में सहयोग नहीं करते हैं. ईडी की विशेष कोर्ट में जेल में बंद आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग के आरोपियों को लेकर शिकायत की गई थी. आरोप लगाया गया था कि वे एक सिंडिकेट चला रहे थे और VIP ट्रीटमेंट का लाभ उठा रहे थे. इस शिकायत के बाद […]

CRPF के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था

बीजापुर। बीजापुर में सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की […]