आज का राशिफल 29 जुलाई :मिथुन,सिंह और तुला राशि के जातक पाएंगे लाभ,जानें जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,वाद विवाद और विरोधियों से बचना होगा मेष राशि से आज छठे भाव में चंद्रमा और राशि स्वामी मंगल का गोचर आज आपके लिए अनुकूल फलदायी नहीं है। ऐसे में आपको आज सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। साथ ही आज विरोधियों और शत्रुओं से आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज क्रोध पर काबू रखें और वाद विवाद से दूर रहें। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, कमाई बनी रहेगी। कुछ अप्रत्याशित कमाई भी हो सकती है। तकनीक कार्यों में आपको आज फायदा होगा लेकिन आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। आज भाग्य 81% आपके […]

आज का पंचांग 29 जुलाई : सावन शुक्ल नागपंचमी, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 07, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ला, पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 14, सफ़र 03, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जुलाई सन् 2025 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 47 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शिव योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 05 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के […]

CG Transfer : राज्य सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 4 सहायक कलेक्टरों का ट्रांसफर

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2023 बैच के 4 अफसरों की पदस्थापना सूची जारी की है। सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेस दो प्रशिक्षण संपन्न करने तथा 25 जुलाई को कार्यमुक्त होने के बाद अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। सूची में 2023 बैच के आईएएस अनुपमा आनंद को सहायक कलेक्टर रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली महासमुंद भेजा गया हैं। आईएएस एम भार्गव को सहायक कलेक्टर दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ राजनांदगांव। आईएएस तन्मय खन्ना को सहायक कलेक्टर बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा कोरबा भेजा गया।  

नागपुर की 19 साल की उम्र में दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर बनीं वर्ल्ड चैंपियन

स्पोर्ट्स न्यूज़। नागपुर की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने सोमवार को ग्रैंडमास्टर और हमवतन कोनेरू हम्पी को हराकर महिला शतरंज विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया। कोनेरू हम्पी के पास वापसी का एक छोटा सा मौका था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकीं और दिव्या ने काले मोहरों पर एक शानदार जीत दर्ज की। 2023 में दिव्या ने हासिल किया था इंटरनेशनल मास्टर का खिताब दिव्या ने 2023 में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब भी प्राप्त कर लिया। 2024 में उन्होंने विश्व जूनियर गर्ल्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भी परचम लहराया, जहां उन्होंने 11 में से 10 अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, 45वें चेस ओलंपियाड में भारत […]

बैंकॉक के बाज़ार में हुई फायरिंग, 6 लोगों की गई जान, शूटर ने भी की आत्महत्या

इंटरनेशनल न्यूज़ । सोमवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध ओर तो को बाज़ार में हुई गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में वह बंदूकधारी भी शामिल है जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद आत्महत्या कर ली। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो के उपायुक्त चारिन गोपट्टा ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। बैंकॉक के अस्पतालों की निगरानी करने वाले इरावन इमरजेंसी मेडिकल सेंटर के अनुसार कृषि उत्पाद और स्थानीय खाद्य पदार्थ बेचने वाले ओर तो को बाज़ार में हमलावर […]

IMD ने जारी किया आंकड़ा : देश में सामान्य से 7% अधिक वर्षा, इस मानसून किस राज्य में कितनी हुई बारिश? जानें यहां

  दिल्ली। देश में इन दिनों मानसून सक्रीय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अभी तक हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, भारत में इस वर्ष 1 जून से मॉनसून की शुरुआत के बाद अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन बारिश का वितरण राज्यों में असमान रहा है।   आईएमडी के अनुसार, अब तक 447.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 418.9 मिमी है। हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर बारिश के आंकड़ों में काफी भिन्नता देखी गई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम में “सामान्य से बहुत अधिक” वर्षा दर्ज […]

धरदेही में प्रदेश का पांचवां 400 केवी ग्रिड उपकेंद्र ऊर्जीकृत,उपकेन्द्र व लाइन की लागत 176 करोड़ रू.

  ० समग्र बिजली प्रणाली की सुदृढ़ता में बड़ा योगदान रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा धरदेही में प्रदेश के पांचवे 400 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर, प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला के हाथों ऊर्जीकृत कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रमुख सचिव तथा पारेषण कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह तथा ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने ट्रांसमिशन कंपनी को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के समय 400 केवी का सिर्फ एक उपकेंद्र था, अब इनकी संख्या 5 हो गई है । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 400 केवी क्षमता के अत्याधुनिक […]

आरईसी लिमिटेड आईएसओ 31000:2018 प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी बनी

  नई दिल्ली। आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और अग्रणी एनबीएफसी, को अपने उद्यम-व्यापी जोखिम प्रबंधन ढाँचे के लिए आईएसओ 31000:2018 (जोखिम प्रबंधन – दिशानिर्देश) प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि आरईसी को ब्रिटिश मानक संस्थान (बीएसआई) से यह प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बनाती है। आईएसओ 31000:2018 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक है जो प्रभावी जोखिम प्रबंधन के लिए सिद्धांत और दिशानिर्देश प्रदान करता है। यह जोखिम प्रबंधन और न्यूनीकरण के मोर्चे पर आरईसी को महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान करने हेतु सर्वोत्तम जोखिम प्रबंधन प्रथाओं को अपनाने के हमारे प्रयासों का प्रमाण है। […]

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक

  कवर्धा। सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा और अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि, शांति और […]

खाद की किल्लत को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा,14 गांवों के किसानों ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन,चक्काजाम से यातायात ठप्प

  बालोद। बालोद जिले में खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीण किसान कुसुमकसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। यह जाम इतना व्यापक था कि राजनांदगांव-भानुप्रतापपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन में शामिल किसान 14 गांवों से आए थे जो बीते कई दिनों से खाद न मिलने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को खाद संकट की जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस […]