गुजरात : 26 नए मंत्रियों ने लिया शपथ , जीतू वाघाणी बने मंत्री; हर्ष सांघवी राज्य के नए डिप्टी सीएम
गांधीनगर। गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। गुजरात भाजपा ने 26 मंत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीणकुमार माली, रुशिकेश पटेल, दर्शना वाघेला, कुंवरजी बावलिया, रिवाबा जाडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेन्द्र वाघानी, प्रफुल्ल पानशेरिया, हर्ष सांघवी और कनुभाई देसाई का नाम शामिल है। हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा विधायक लविंगजी ठाकोर ने कहा, ‘आज मुझे मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है, इसलिए मैं वहां […]



