छत्तीसगढ़ में फिर सक्रीय हुआ मानसून, राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश, आज भी कई जिलों में अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात से जमकर बारिश हो रही है। देर रात से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भी […]



