एसईसीएल मुख्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

बिलासपुर। एसईसीएल इंदिरा विहार डिस्पेंसरी में प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डा. श्रुतिदेव मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अरिहंत जैन के विशिष्ट आतिथ्य, एसईसीएल मुख्यालय के सभी चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, समस्त कर्मचारियों एवम स्टाफ की उपस्थिति में “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” थीम पर “विश्व फार्मासिस्ट दिवस” मनाया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि दवारा भगवान धन्वन्तरी चित्र के समीप दीप-प्रज्ज्वलन किया गया उपरान्त समस्त उपस्थितों फूलमाला, पुष्प अर्पण किये पश्चात मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि का आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डा. श्रुतिदेव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष माह […]

CG Breaking : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, रायपुर पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत भाषण में अमित शाह का अभिनंदन करते हुए कहा कि माता कौशल्या की पावन धरती और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन हमारे लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सुशासन, सुरक्षा और विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ विकास […]

रावण दहन कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रेणुका सिंह ने कहा – सरकार में भी रावण, रेणुका के बयान से राजनीति गरमाई

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार में भी रावण हैं और समाज में भी रावण रहते हैं, लेकिन रावण के अंत का संकल्प लेना पड़ता है।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विजयादशमी का पर्व जहां अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है, वहीं विधायक के इस बयान को कई लोग राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस ने किया पलटवार विधायक के […]

संसद भवन में गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

दिल्ली। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,लोकसभा स्पीकर ओम बिरला , केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू , केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद राजीव शुक्ला ,सांसद पीपी चौधरी ,पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री दूधाधारी मठ एवं श्री जैतू साव मठ में परंपरागत रूप से दशमी तिथि पर हुआ अस्त्र शस्त्र पूजन

  रायपुर। श्री दूधाधारी मठ तथा इससे संबंधित श्री जैतू साव मठ में दशहरा उत्सव के अवसर पर परंपरागत रूप से अस्त्र-शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज सुबह 10:00 बजे पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने सहयोगियों सहित अस्त्र-शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया। श्री राम मंदिर एवं हनुमान मंदिर के सामने हवन पूजन संपन्न होने के उपरांत भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की गई। अपने संदेश में राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि -दशहरा महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष श्री दूधाधारी मठ एवं श्री जैतू साव मठ तथा इससे संबंधित स्थानों में में […]

Akshay Kumar की 13 साल की बेटी को मेसेज में मांगे न्यूड फोटो,एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, महाराष्ट्र सरकार से की ये अपील

एंटरटेनमेंट न्यूज़। शुक्रवार को मुंबई में एक पब्लिक इवेंट में एक्टर अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए एक वीकली साइबर पीरियड शुरू करने का आग्रह किया। एक्टर ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को उजागर करने के लिए एक उनकी बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गया है और इससे निपटने के लिए बच्चों को स्कूल में ही इसके लिए अवेयर करना होगा। अक्षय ने किया ने बताई आपबीती राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान अक्षय कुमार ने इस खतरे को […]

लगातार बारिश से महानदी का जलस्तर बढ़ा, गंगरेल बांध के 6 गेट खोले गए, नवीन जोरातराई इलाके में फंसे बुजुर्ग का रेस्क्यू जारी

धमतरी।धमतरी जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल बांध के 6 गेट खोले गए हैं। बांध के गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ गया है और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान नवीन जोरातराई इलाके में एक बुजुर्ग टापू पर फंस गया है। पिछले करीब 5 घंटे से वह टापू पर फंसा हुआ है। बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए कुरूद थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू कार्य जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन बुजुर्ग को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों को भी सतर्क रहने और बाढ़ के पानी से दूर रहने […]

धमतरी में हुआ जलपरी जैसे शिशु का जन्म, डॉक्टर के साथ पूरा अस्पताल देख हुआ हैरान

धमतरी। धमतरी जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक ऐसे शिशु का जन्म हुआ जिसे देख डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ दंग रह गया। यह नवजात हूबहू जलपरी जैसा दिख रहा था। धमतरी जिला अस्पताल में एक 28 साल की महिला डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जैसे ही शिशु का जन्म हुआ वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें खुद भी हैरान रह गए। दरअसल इस नवजात शिशु का शरीर सामान्य बच्चों जैसा नहीं था। उसके केवल एक ही पैर थे और निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था ठीक वैसा ही जैसा लोग अक्सर कहानियों में जलपरी […]

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने लहराया देश का परचम, 199 किलो वजन उठाकर जीता रजत पदक

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर विश्व मंच पर देश का परचम लहराया। उन्होंने शुक्रवार को नॉर्वे के फोर्डे में चल रही भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। यह मीराबाई का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तीसरा पदक है। मीराबाई चानू हाल फिलहाल में चोट से काफी जूझती रही हैं। इसी वजह से पिछले कुछ टूर्नामेंट्स में उनका प्रदर्शन कुछ नहीं रहा था, लेकिन विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उन्होंने जलवा बिखेरा। उनका यह प्रदर्शन साबित करता है कि चोटों और संघर्षों के बावजूद वह आज भी विश्व वेटलिफ्टिंग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बनी हुई हैं। […]

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, राजधानी समेत कई जिलों में गुरुवार रात से हो रही है बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में गुरूवार रात से ही जमकर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं गुरूवार रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में जमकर बारिश होने की बात कही है।   मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर […]