मदुरै जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान

  चेन्नई। मदुरै जाने वाली इंडिगो के विमान में शुक्रवार को बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी। इसके बाद करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतरा। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बुधवार को रायपुर में 40 मिनट तक फंसे रहे थे यात्री इससे पहले बीच […]

रायगढ़ में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त, रेत भंडारण के दो मामलों में प्रकरण दर्ज

रायपुर।खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर लगाम कसते हुए रायगढ़ जिले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया है, वहीं रेत के अवैध भंडारण के दो मामलों में भी प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग के उपसंचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध परिवहन में संलिप्त जिन 9 वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें 8 वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े गए हैं, जबकि एक वाहन का उपयोग चूना पत्थर के अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसके अलावा, एचओजी, […]

अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की हुई बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते हुए निगम के पांच दिवंगत सेवायुक्तों के आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय संबंधित परिवारों के लिए न केवल राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उनके जीवन को स्थायित्व देने वाला भी सिद्ध होगा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों का अंतिमीकरण कर वित्तीय पत्रकों […]

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: रायपुर-बिलासपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के अनेक जिलों में बीते दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और शाम को बारिश ने शहर को भिगो दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार 21 जून को फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कांकेर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। इन जिलों में दोपहर बाद और […]

मोहला-मानपुर एसपी यशपाल सिंह की नियुक्ति मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार और यूपीएससी से मांगी रिपोर्ट

रायपुर/नई दिल्ली। मोहला-मानपुर एसपी, यशपाल सिंह की नियुक्ति को लेकर हुई शिकायत के मामले में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार और यूपीएससी से रिपोर्ट मांगी है। यशपाल सिंह के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट विवेक कुमार सिंह ने बीएसएफ से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में समायोजन और फिर आईपीएस पदोन्नति को लेकर शिकायत की थी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और संघ लोक सेवा आयोग के सचिव को पत्र भेजा है। केन्द्र ने इस मामले पर जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।गृह मंत्रालय के उपरोक्त पत्र के बाद अब प्रदेश सरकार को पूरे मामले की समीक्षा करनी होगी। यदि अनियमितताएं साबित होती हैं, […]

आज का राशिफल 20 जून : मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभदायक दिन,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा मेष राशि में आज शुक्र और चंद्रमा की युति बन रही है जो इनके लिए शुभ लाभदायक है। ऐसे में आर्थिक मामलों में लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज कहीं से अचानक ही धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य बनेगा। परिवार में आज मित्र या मेहमान के आगमन की भी खुशी होगी। आपके लिए आज बिजनेस मै भी लाभ का संयोग बना हुआ है। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने लिए सुख साधनों […]

आज का पंचांग 20 जून : आज आषाढ़ कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 30, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, नवमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 06, जिल्हिजा 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक मीन उपरांत मेष […]

एसईसीएल को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला “प्लैटिनम अवार्ड”

० निदेशक तकनीकी (संचालन एवं परियोजना/योजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को “ग्रीन लीडरशिप अवार्ड” बिलासपुर। ग्रीनएनवायरो फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक ग्रीनएनवायरो एनवायर्नमेंट अवार्ड एवं समिट 2025 के अवसर पर एसईसीएल को मेटल एवं माईनिंग क्षेत्र में पर्यावरणीय उत्कृष्टता के लिए प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान एसईसीएल द्वारा सतत खनन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। इसके साथ ही एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन एवं परियोजना/योजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को खनन प्रक्रियाओं को पर्यावरण-हितैषी बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रीन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसईसीएल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक प्रभावशाली […]

Air India plane Crash : हादसे पर बोले एअर इंडिया के CEO,’विमान और उसके इंजन में उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं थी’

दिल्ली। एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के हादसे में 12 जून 2025 को करीब 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इसे लेकर एअर इंडिया के सीईओ ने बताया है कि उड़ान से पहले विमान और उसके इंजन में कोई गड़बड़ी नहीं थी।एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि विमान का रखरखाव अच्छी तरह से किया गया था, इसकी आखिरी बड़ी जांच जून 2023 में और अगली जांच दिसंबर 2025 में निर्धारित की गई थी। इसके दाहिने इंजन की मार्च 2025 में मरम्मत की गई थी और बाएं इंजन का अप्रैल 2025 […]

श्रद्वा और ज्ञान का अनोखा संगम है शारदाधाम,अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल

० पर्यटन बोर्ड प्रचार प्रसार और सुविधा विकसित करने में देगा सहयोग रायपुर।छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंतर्राज्यीय 8[ सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हाकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी। बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा। श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदाधाम शारदाधाम में विद्यादायनी माँ सरस्वती की श्रद्वा और ज्ञान […]