उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन: पंजाब में अब तक 51 की मौत, हरिद्वार में टनल के पास ट्रैक में गिरा मलबा, 23 ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली। उत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते लोगों की दुश्वारियां जारी हैं। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे हरिद्वार में टनल के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल यातायात करीब 11 घंटे बंद रहा। इस दौरान 23 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पर पहुंच गई है और 3.87 लाख लोग प्रभावित हैं। 4.34 लाख एकड़ क्षेत्र में फसले भी बर्बाद हो गई है। राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से हालात खराब बने हुए हैं और कई सड़कें बंद हैं। कटड़ा […]

सोशल मीडिया पर पाबंदी मामले में 20 की मौत के बाद झुकी सरकार, ओली ने कहा- बैन के पक्ष में नहीं, 15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

  इंटरनेशनल न्यूज़। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर पाबंदी के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से 20 लोगों की मौत हो गई एवं 347 घायल हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह झड़पें हुईं। काठमांडो में प्रदर्शनकारी संसद भवन परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ की। विरोध प्रदर्शन पोखरा, बुटवल, भैरहवा, भरतपुर, इटाहारी और दमक तक फैल गया। हालात काबू में करने के लिए काठमांडो समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाने के साथ सेना को तैनात करना पड़ा। बेकाबू हिंसा के बाद नेपाली गृह मंत्री रमेश लेखक को इस्तीफा दे दिया। लेकिन, देर रात नेपाल सरकार झुकी और सोशल मीडिया से प्रतिबंध […]

छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में समेत पूरे प्रदेश में सोमवार को रुक-रूककर बारिश हुई और शाम को मौसम साफ रहा। सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी […]

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक: हैकर ने पीएम मोदी को दी गाली, पाकिस्तान जिंदाबाद के चिपकाए नारे

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट सोमवार को हैक हो गई। पाकिस्तानी हैकर्स ने डीयू की वेबसाइट को हैक कर पीएम मोदी को गाली लिखी पोस्टर अपलोड कर दिया। जब छात्रों ने वेबसाइट खोली तो सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे चिपके नजर आए। हैकर्स ने पोस्ट डालकर भारत का मजाक उड़ाया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। हर बार की तरह इस बार भी न तो विश्वविद्यालय प्रबंधन को इसकी भनक लगी और न ही वेबसाइट संभालने वाली निजी एजेंसी को। छात्रों ने जब वेबसाइट खोली तब जाकर खुलासा हुआ। परीक्षा रिजल्ट और एडमिशन से जुड़ा हर […]

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग : सुपोषण, महतारी वंदन योजना सहित राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की

० मुख्यमंत्री से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और यूनिसेफ की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग का स्वागत करते हुए कहा कि यूनिसेफ द्वारा विश्वभर में जनकल्याण हेतु विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अंजोर विजन 2047 दस्तावेज़ के अंतर्गत सरकार की […]

उपराष्ट्रपति चुनाव आज, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला: तय होगा देश का अगला उपराष्ट्रपति, कैसे होगी वोटिंग? जानें चुनाव प्रक्रिया

  दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए आज (9 सितंबर) चुनाव होना है। जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस बार सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन की तरफ से बी. सुदर्शन रेड्डी को खड़ा किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 10.00 बजे से मध्याह्न 5.00 बजे के बीच नियमों के तहत निर्धारित मतदान स्थलों पर होगा। इसके बाद मतगणना होगी।   गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद से ही उपराष्ट्रपति पद खाली है। चुनाव आयोग की तरफ से सात […]

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 6,636 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त ऋण

रायपुर। चालू खरीफ सीजन में छत्तीसगढ़ के 14.96 लाख किसानों को 6,636 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण मिला है। यह जानकारी अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। किसानों की आय बढ़ाने पर जोर : बैठक में श्री गुप्ता ने डेयरी, मत्स्य पालन और वनोपज प्रसंस्करण जैसी रोजगार-आधारित योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से गांवों में रोजगार के नए मौके पैदा होंगे और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। खाद की उपलब्धता और पीएम किसान समृद्धि केंद्र खाद वितरण : इस साल खरीफ सीजन के लिए 10.72 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण […]

आज का राशिफल 9 सितंबर : मेष, सिंह और मीन राशि के लिए आज मंगलवार को उभयचरी योग लाभकारी, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि,सहयोग और सम्मान मिलेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्य व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक संबंधों में आज का दिन खुशियों भरा रहेगा और जीवनसाथी से भी आपको सहयोग और सम्मान मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आपकी कमाई भी बढेगी। आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को पान और सुपारी अर्पित करना चाहिए। वृषभ राशि, अचानक कोई काम आपके ऊपर आ सकता है वृषभ राशि के लोगो के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपकी राशि […]

आज का पंचांग 9 सितंबर : आज पितृपक्ष द्वितीया तिथि का श्राद्ध, जानें तर्पण का समय

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 18, शक संवत 1947, अश्विन, कृष्ण, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 25, रवि उल्लावल 16, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायंकाल 06 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायंकाल 06 बजकर 07 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। गण्डयोग रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विष्टी करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के […]

ओपन स्कूल के बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन आज से शुरू, 8 अक्टूबर है अंतिम तिथि

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल नवम्बर 2025 की परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 8 सितम्बर से शुरू हो गई है। विद्यार्थी ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा दिलाने के लिए विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ 8 अक्टूबर 2025 तक और विलंब शुल्क के साथ 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव द्वारा दी गई है।