सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, यात्रियों को उतारा गया कोलकाता एयरपोर्ट में

  कोलकाता। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसकी वजह से मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को उतारना पड़ा। फ्लाइट एआई180 समय पर 0045 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग 0520 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया। क्या है मामला? एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 निर्धारित समय के अनुसार सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से रवाना हुई। हालांकि, कोलकाता एयरपोर्ट पर […]

इजरायल- ईरान तनाव : ‘फौरन छोड़ें तेहरान’, ईरान में दूतावास की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

  तेहरान। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बीच भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि फौरन तेहरान छोड़ दें। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि तेहरान छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाएं। इस तनाव की चपेट में तेहरान में पढ़ने वाले करीब 140 भारतीय छात्र भी आ गए हैं। ये छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 3:20 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज ने उन्हें दहशत में डाल दिया। एक […]

Breaking : कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 से छत्तीसगढ़ में पहली मौत, अभी 117 एक्टिव मरीजों का चल रहा है इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 से पहली मौत हुई। राजनांदगांव में रहने वाला मरीज रायपुर के एक निजी अस्पताल में रूटीन डायलिसिस के लिए आया था। इसी दौरान उसे कोविड के लक्षण दिखाई दिए, और जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। हालांकि मौत की वजह सिर्फ कोविड नहीं बल्कि उसकी पुरानी फेफड़ों की बीमारियां ILD और CPFE भी थीं, जिन्होंने उसकी हालत और अधिक बिगाड़ दी। मृतक व्यक्ति को ILD और CPFE (कंबाइंड पल्मोनरी फाइब्रोसिस एंड एंफिसेमा) जैसी गंभीर और पुरानी बीमारियां थीं। ये दोनों बीमारियां फेफड़ों की संरचना को बुरी तरह प्रभावित करती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। कोविड संक्रमण ने इन बीमारियों […]

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार: रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में जमकर होगी बारिश,मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 21 दिन के लंबे अंतराल के बाद बस्तर से आगे बढ़ते हुए अब यह दुर्ग तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे जहां किसानों में उत्साह है, वहीं आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। सोमवार की शाम से ही राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। […]

आज का राशिफल 17 जून : मेष, मिथुन और तुला राशि को मिल रहा राजयोग का लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, पिता की ओर से लाभ पाएंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज में भी आज तेजी का माहौल बना रहेगा। आपके ऊपर आज कुछ नया काम का दबाव भी आज आ सकता है जिससे दोपहर के बाद आपका मूड खराब हो सकता है। आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज पिता की ओर से लाभ मिलने का भी योग है। सरकारी क्षेत्र के काम मे आज आप सफलता पाएंगे। भाइयों से भी आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का […]

आज का पंचांग 17 जून : आज आषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 27, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 03, जिल्हिजा 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग प्रातः 09 बजकर 34 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

बिजली शिकायत का सिस्टम अपग्रेड करने 17 जून को चार घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी 1912 कॉलिंग सेवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 1912 टेलीफोन शिकायत प्रणाली की सेवाएं कल 17 जून को चार घंटे के लिये आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान कालिंग सुविधा में वृद्धि करने सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम के तहत 1912 कालिंग सुविधा दी गई है। जिसमें उपभोक्ता कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसकी सुविधाओं में वृद्धि के लिये कल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कंप्यूटर आधारित दर्ज होने वाली शिकायत रिकार्ड हो सकेगी, केवल चार घंटे तक फोन पर 1912 के […]

अमरोहा के अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका: हादसे में 5 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के एक गांव में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की बिल्डिंग और टीन की छत पूरी तरह से टूटकर मलबे में बदल गई। 300 मीटर तक इसका मलबा फैला दिखाई दिया। हादसे में 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह धमाका इतना भयानक था कि उसका मलबा करीब 300 मीटर तक फैल गया। धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा झटका,जनपद अध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन

सारंगढ़।सारंगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सारंगढ़ जिले जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, डॉ विद्या किशोर चौहान बरमकेला जनपद अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि इसी साल 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव जीता था। जिसके बाद वो लगातार पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने आज बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया। इस दौरान डॉ विधाय किशोर […]

नवसर्जन मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को 1 जुलाई से स्कूल खोलने संबंधी दिया ज्ञापन

रायपुर। नवसर्जन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देवाशीष मुखर्जी के नेतृत्व में मंच अन्य साथी आर पी दुबे, विजय शर्मा, प्रिया ने आज कलेक्टर से मुलाकत कर स्कूलो को 1 जुलाई से खोलने सम्बन्धी ज्ञापन दिया। उमस व गर्मी से बैचेन छोटे बच्चों को डीहिड्रीशन, लू व अन्य बीमारी की आशंका से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया मंच द्वारा आगामी दिनों मुख्यमंत्री साय से भी मिलकर भी उक्त मांग को दोहराने की बात कही गयी है.