छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर बड़ा एक्शन, 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा की गई समाप्त, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की हड़ताल मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। बुधवार देर रात जारी आदेश के बाद प्रदेशभर में इस फैसले पर चर्चा तेज हो गई है। NHM के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पहले 13 अगस्त को हुई बैठक में कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगों में से 5 पर सहमति बनी थी और शासन ने आदेश भी जारी कर दिए थे। लेकिन शेष मांगों पर विचार-विमर्श जारी रहने के बावजूद कर्मचारी कार्यस्थल पर नहीं लौटे। लगातार हड़ताल […]



