Big News : नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे हुए शहीद, 4 जवान गभीर रूप से घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। ब्लास्ट में SDOP और थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सली हमले में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे को लेकर रायपुर में शोक की लहर है। शहीद अधिकारी का परिवार रायपुर में रहता है। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी निवास पर शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और पुलिस अधिकारी शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। उनकी पत्नी और बच्चों की हालत बेहद दुखद है। पोकलेन में लगाई आग […]

Breaking : राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा : पत्नी सोनम ने ही करवाई थी पति की हत्या, यूपी के गाजीपुर से 4 लोग गिरफ्तार

शिलॉन्ग। मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मेघालय घूमने गए थे। वहां से 23 मई को लापता होने के 10 दिन बाद राजा रघुवंशी की लाश मिली थी। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद कर लिया है। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कराई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। अब तक सोनम समेत चार लोग इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए हैं। सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली […]

Manipur: मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा बवाल, 10 दिन के बंद का किया एलान

इंफाल। मणिपुर में मेतेई संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन जारी रहे, जबकि प्रशासन ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लागू की और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पश्चिम जिले के उरिपोक और कोइरेंगई और इम्फाल पूर्व जिले के खुराई में सड़कों पर जलते टायरों को फेंककर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। कोइरेंगई में प्रदर्शनकारियों ने सड़क खोदकर उस पर मिट्टी के ढेर लगा दिए, ताकि सुरक्षा बलों की आवाजाही को रोका जा सके। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन असम के पड़ोसी जिले जिरिबाम में भी हुए।   इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थौबाल, बिष्णुपुर और काकचिंग […]

एक बार फिर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने जीता 2 स्वर्ण पदक

० 15 दिनों में पूजा ने हासिल किया तीन रंगों के चार अंतराष्ट्रीय मेडल बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उत्कृष्ट एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्यरत महिला खिलाड़ी पूजा ने एक बार फिर भारतीय रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ देश का नाम रोशन करते हुए ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 में महिलाओं की 1500 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह केवल एक स्वर्णिम जीत नहीं, बल्कि पूजा की लगातार चौथी अंतरराष्ट्रीय पदक विजय है। पिछले एक सप्ताह के आसपास में पूजा ने चार अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर […]

यात्रा से पूर्व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ‘एनटीईएस’ (NTES) का करें उपयोग

  ० प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की अनावश्यक प्रतीक्षा से बचने के लिए मोबाइल पर ही पाएं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी रायपुर।नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से यात्री देशभर में चल रही ट्रेनों की वास्तविक स्थिति – जैसे आगमन, प्रस्थान, देरी, रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन आदि की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। एनटीईएस ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यह यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहायक बन गया है। वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे सहित देश […]

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटालो का मास्टर माइंड हरमीत सिंह खनुजा का एक ओर जमीन घोटाला उच्चस्तरीय जांच से आया सामने

0ग्राम सेवा समिति की पंडरीतराई स्थित 1,79,467 वर्गफीट बेशकीमती भूमि को राजस्व रिकार्ड में कुटरचना कर चढ़वाया अपने नाम 0जांच समिति के रिपोर्ट पर आयुक्त रायपुर संभाग ने तत्कालीन तहसीलदार मनीष देव साहू व पंडरीतराई के पटवारी विरेन्द्र झा को पाया दोषी निलंबन व विभागीय जांच के आदेश रायपुर।भारतमाला मुआवजा घोटाले में जेल में बंद हरमीत सिंह खनुजा उर्फ राजु सरदार का एक ओर बड़ा घोटाला सामने आया है जिसमें पंडरीतराई में ग्राम सेवा समिति को 25 करोड़ की बेशकिमती 1,79.467 वर्गफीट जमीन को 60 वर्ष पुरानी रजिस्ट्री व कुटरचित हक त्याग पत्र निर्मित कर उसे असल बताकर तत्कालीन तहसीलदार मनीष देव साहू से साठगांठ कर हरमीत सिंह खनुजा द्वारा […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

० आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. […]

महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित,लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि 29 मई 2025 को आबकारी विभाग मुख्यालय रायपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा महासमुंद जिले के घोड़ारी स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान का […]

अदाणी फाउंडेशन ने पर्यावरण जागरूकता अभियान: ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ थीम पर किया विविध आयोजन

  रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउंडेशन तमनार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का बिषय ‘प्लास्टिक प्रदूषण को वैश्विक स्तर पर अंत’ घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की खदान गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड के पर्यावरण विभाग की ओर से तमनार क्षेत्र के स्कूलों में इसी विषय पर सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों की शुरुआत विगत सोमवार से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्लस्टर प्रमुख लेल्ला रेड्डी एवं साइट प्रमुख ललित हरबोला के संदेश के साथ हुई, जिसमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया […]

कला साधना की तपस्थली खैरागढ़ में कला की नई क्रांति,रचनात्मक प्रतिभा को उजागर कर, कला के क्षेत्र में रच रहा नया इतिहास

  ० विदेशी कलाकारों द्वारा प्रवेश हेतु बढ़-चढ़कर किया जाता है आवेदन,प्रवेश हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 16 जून रायपुर।छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ नृत्य, संगीत एवं ललित कला के क्षेत्र में एशिया का एकमात्र विशिष्ट विश्वविद्यालय है। यह संस्थान विद्यार्थियों के लिए एक समग्र, शोधोन्मुख एवं विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण तैयार कर उनकी रचनात्मक क्षमता को जागृत करने और कला की गहराइयों से परिचित कराने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। संगीत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का पंजीयन 16 जून तक होगी। प्रवेश के लिए प्रथम अभिरुचि परीक्षा 24 से 27 जून तक आयोजित होगा, 30 जून […]