विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची 10 अक्टूबर के बाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज है। एक तरफ जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी और भाजपा की दूसरी सूची कभी भी जारी हो सकती है। वहीं लोगों को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस सूची को लेकर अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। दीपक बैज ने कहा जिन स्थानों पर सिंगल नाम तय है, उनपर मुहर लगेगी। कांग्रेस में कहीं भी असमंजस की स्थिति नहीं है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची 10 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी। उन्होंने […]

विधानसभा चुनाव 2023 : छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया, प्रदेश में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज हो गया है. अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं, जिनमें से दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 55 है.   मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी. प्रदेश के कुल 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 12 लाख 830 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून वापसी की ओर, कहीं -कहीं होगी हल्की बारिश की संभावना, ठंड की दस्तक जल्द ही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून वापसी की ओर है। प्रदेश में अब हलकी बारिश ही होगी। मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की दस्तक भी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं. लेकिन अब अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक-दो दिन बाद मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी. 10-15 दिनों के बाद प्रदेश में ठंड की भी दस्तक होगी. बैरागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ […]

CG Accident: पेंड्रा जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल

कोरबा। कोरबा में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 12 यात्री घायल हुए हैं. वहीं हेल्पर को गंभीर चोट आई है. यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिंझरा में हुआ. घायलों को एंबुलेंस से कटघोरा अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक, सामने आ रहे ट्रेलर और बाइक के आने से कोरबा से पेंड्रा जाने वाली बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं. वहीं बाइक सवार भी घायल है. स्थानीय लोगों ने डायल 112 को हादसे की सूचना दी. इसके बाद डायल 112 व कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को […]

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस वे 3 महीने के लिए रहेगा बंद

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी छोर पर बने रेलवे अंडर ब्रिज ( ब्रिज नं. 380 ) के एक्सप्रेस वे की तरफ पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिसमें वर्तमान एक्सप्रेस वे को तोड़कर अंडरब्रिज के लेवल से सड़क सतह को ढलान के साथ नीचा किया जाना है. जिसकी अनुमति दिनांक 31.08.23 अतिरिक्त प्रबंधक संचालक छत्तीसगढ़ रोड़ एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, रायपुर द्वारा प्रदान की गयी है. रायपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क को फाफाड़ीह की तरफ बने ओवरब्रिज के ढलान के बाद बंद किया जाएगा. यह कार्य दिनांक 30/09/23 से 28/12/23 तक किया जाएगा. अतः रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंच […]

प्रदेश के आबकारी विभाग के 14  अधिकारियों का हुआ तबादला

रायपुर। विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 02 जिला आबकारी अधिकारी, 03 उपायुक्त आबकारी और 07 सहायक आयुक्त आबकारी समेत 02 सहायक जिला आबकारी उपयुक्त स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/10/ADEO.pdf”] [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/10/DC.pdf”] [pdf-embedder url=”https://samvetsrijan.com/wp-content/uploads/2023/10/DEO.pdf”]

सतना : तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका; बचाव अभियान जारी

नेशनल न्यूज़। मध्यप्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें कई लोग फंसे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे तीन मंजिला एक इमारत गिर गई थी। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस की मानें तो रेस्क्यू दल बचाव अभियान में जुटा हुआ है। घटना शहर के बिहारी चौक इलाके की है। जानकारी के अनुसार, मलबे में करीब चार से पांच लोग दबे हुए हैं। हादसे में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। बचाव कार्य जारी है सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि बिल्डिंग में मरम्मत का […]

एशियन गेम्स 2023 : तीरंदाजी में ज्योति -ओजस ने स्वर्ण जीता, एथलेटिक्स में मंजू रानी और राम बाबू को कांस्य मिला, पदकों की संख्या हुई 80

स्पोर्ट्स न्यूज़। एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है। भारत के पास कितने पदक स्वर्णः 16 रजतः 26 कांस्यः 29 कुलः 71 ज्योति और ओजस ने स्वर्ण जीता तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। […]

ED Raid:  आप सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास पर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाला मामले में ली जा रही तलाशी

  नेशनल न्यूज़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED)की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम घर की तलाशी ले रही है। काफी देर से ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। मनी […]

Recipe of tha Day: स्पाइसी ओट्स पैनकेक

बनाने के लिए सामग्री गेहूं का आटा- आधा कप रेगुलर ओट्स- 1 कप प्याज- आधा बारीक कटा अंडा- एक छाछ या दूध- एक कप शिमला मिर्च- 1/2 कटी हुई गाजर- 1/2 बारीक कटा नमक-स्वादानुसार बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच बेकिंग सोडा- आधा चम्मच जीरा पाउडर- आधा चम्मच मिर्च पाउडर- आधा चम्मच तेल या बटर- जरूरत के अनुसार   स्पाइसी ओट्स पैनकेक बनाने की रेसिपी ० सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में डालकर आटे की तरह पीस लें. अब इसे एक बाउल में डाल दें. इसमें जीरा पाउडर, मिर्ची पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह से मिला दें. ० सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं. […]