CG Police Promotion : छत्तीसगढ़ के 59 पुलिस इंस्पेक्टर बनाए गए डीएसपी,लंबे समय से इस प्रमोशन का था इंतजार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के 59 पुलिस इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत कर दिया है। अफसरों को इस प्रमोशन का लंबे अरसे से इंतज़ार था, जो गृह विभाग की ओर से तीन घंटे पहले जारी सूची के साथ पूरा हो गया है। उप पुलिस अधीक्षक यानी डीएसपी के पद पर 46 अफसरों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें सुरेश कुमार भगत, ओम प्रकाश कुजूर, तुल सिंह पटटावी, नोहरलाल मण्डावी, यशकरण द्वीप ध्रुव, सुश्री शशिकला (मरकाम) उईके, सुशील मलिक, कमलेश्वर कुमार भगत, कुंज बिहारी नागे, बृजेश […]

एसीबी-ईओडब्ल्यू ने नायब तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, बेजा कब्ज़ा हटाने के लिए मांगी थी रकम

कोंडागांव। भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) की टीम ने एक और अफसर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। ताजा मामला कोंडागांव जिले का है, जहां नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी निजी भूमि से बेजा कब्जा हटवाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस कार्य के बदले नायब तहसीलदार दिनेश ठाकुर ने 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी। परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सीधे एसीबी कार्यालय को दी। सूचना की पुष्टि होते ही एसीबी की विशेष टीम ने ट्रैप योजना बनाई। तय समय और स्थान पर जब […]

छत्तीसगढ़ में फिर बीते 24 घंटे में मिले 9 नए मरीज, अब कोरोना की एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 28

रायपुर। देश भर में हर रोज कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. उसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ में भी कोविड अपने पैर पसारता दिख रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर से पिछले 24 घंटे में 9 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 18 मरीज एक्टिव हैं, वहीं बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 केस एक्टिव हैं। कोरोना के इन मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है और ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन […]

अल्पसंख्यक आयोग व सिक्ख फोरम अध्यक्षों के बीच हुई भेंटवार्ता,युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर दिया गया जोर

0 गुरु तेगबहादुर सिंघ के शहीदी पर्व को प्रदेशभर से मनाने का लिया फैसला रायपुर। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंग छाबड़ा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम के अध्यक्ष व डीपीएस के चेयरमेन बलदेव सिंग भाटिया से सौजन्य भेंट की। उन्होंने इस दौरान शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर श्री भाटिया को सम्मानित किया। इस दौरान आयोग अध्यक्ष व सिक्ख फोरम अध्यक्ष के मध्य हुई वार्तालाप के दौरान सिक्ख समाज के सर्वांगीण उत्थान एवं महत्वपूर्ण कार्यों को सक्रियता से किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के युवाओं को रोजगारोन्मुखी स्मार्ट स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने तथा आईएएस-आईपीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को कोचिंग व अन्य सुविधाएं […]

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, वंदे भारत को भी दिखाई हरी झंडी

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे और राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने दो ऐतिहासिक और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय पुलों चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन किया। साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिनाब नदी पर बना चिनाब ब्रिज अब विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन चुका है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है और यह समुद्र तल से 359 मीटर ऊपर स्थित है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से बेमिसाल है बल्कि यह देश के हर […]

मुंबई का मीठी नदी घोटाला : EOW के बाद अब ईडी के निशाने पर आए एक्टर डिनो मोरिया ,घर पर छापेमारी

  मुंबई। अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें मुंबई के मीठी नदी घोटाले मामले में की और बढ़ सकती हैं।अब ईडी के हाथ डिनो मोरिया तक पहुंच गए हैं। ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत आज अभिनेता डिनो मोरिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई है। मीठी नदी घोटाले में नाम सामने आने के बाद डिनो मोरिया से ईओडब्ल्यू (EOW) पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी की जांच की […]

RBI ने रेपो रेट में की 50 आधार अंकों की कटौती, छह से 5.5% हुई,कम हो सकती है EMI

  दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी की बैठक के बाद नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का एलान किया है। एमपीसी के सदस्यों ने रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कटौती के पक्ष में मत दिया है। अब यह 6 प्रतिशत से घटकर 5.5% हो गई। साल 2025 में लगातार तीसरी एमएमसी बैठक में ब्याज दरों में कटौती का एलान किया गया है। केंद्रीय बैँक के इस फैसले से आपके लोन की ईएमआई कम होने का रास्ता भी साफ हो गया है, हालांकि ऐसा बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती के एलान के बाद ही हो पाएगा। आरबीआई रेपो रेट में […]

NEET PG 2025: तीन अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने NBE को दी मंजूरी

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त, 2025 को NEET PG (स्नातकोत्तर) परीक्षा आयोजित कराने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को दी गई पूर्व समय सीमा को बढ़ा दिया है। यह परीक्षा पहले इस साल 15 जून को आयोजित होने वाली थी। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने साफ किया कि इस संबंध में NBE को कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी। 30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि NEET PG परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए। इसके बाद NBE ने शीर्ष अदालत में एक आवेदन दायर कर परीक्षा को बाद की तारीख […]

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान,पहनाई जूतों की माला,ग्रामीणों में बेहद रोष

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत अवेली के अटल चौक में लगी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश की लहर दौड़ गई। सुबह होते ही लोगों की भीड़ अटल चौक पर जुट गई और मामले की सूचना जालबांधा पुलिस को दी गई। गांव के हृदयस्थल कहे जाने वाले अटल चौक पर जब ग्रामीणों ने सुबह प्रतिमा को देखा तो वे स्तब्ध रह गए। पुलिस को सूचना मिलते ही ग्राम कोतवाल की मदद से माला को हटाया गया, और तत्काल घटना की जांच शुरू कर दी गई। […]

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पहली गिरफ़्तारी ,RCB के मार्केटिंग हेड को पुलिस ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

स्पोर्ट्स न्यूज़। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR में गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं, कर्नाटक सीएम ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इसी आदेश के तहत पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है। खबर की तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से कब्बन पुलिस थाने में गहन पूछता की जा रही है। आरसीबी द्वारा […]