पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेकाबू : सिक्किम में लाचेन गांव पूरी तरह से कटा; राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, नौ लाख लोग प्रभावित, अब तक 50 की मौत

दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों और सिक्किम में पिछले छह दिनों से लगातार हो रही बारिश हो रही है। बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हैं। ब्रह्मपुत्र समेत सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सैकड़ों घर गिर गए हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें सबसे अधिक असम के 19 लोग शामिल हैं। 1,500 से अधिक जलमग्न हुए हैं, लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं। […]

छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन,दूरस्थ अंचल के स्कूलों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

  रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और प्रभावशाली प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल से दूरस्थ, आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता का नया संतुलन कायम होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसको ध्यान में रखकर शालाओं और शिक्षकों का तर्कसंगत […]

आज का राशिफल 5 जून : वसुमान योग से मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों को आज मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, धन लाभ के नए मौके मिलेंगे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके क्रिएटिव विचारों की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ के नए मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज सेहत के प्रति सावधान रहें और किसी की बातों में न आएं। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ​वृषभ राशि, विवादों से बचकर रहें वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, बेवजह के विवादों […]

आज का पंचांग 5 जून : आज गंगा दशहरा, जानें गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 15, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ला, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 22, जिल्हिजा 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग प्रातः 09 बजकर 14 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या […]

आईपीएल के रनर अप टीम को बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह ने दिया पुरस्कार

रायपुर। अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह की मौजूदगी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व रूप में दिखी। वैसे तो आईसीसी और बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने लगातार आईपीएल के विभिन्न मैचों में खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए अपनी उपस्थिति दिखाई। फाइनल मैच में आईसीसी के चेयरमेन जय शाह व बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे। रनर टीम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को प्रभतेज सिंह ने पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया,साथ ही टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। विजयी टीम आरसीबी के खिलाडिय़ों से भी मिलकर उन्होने आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के लिए बीसीसीआई […]

IAS अधिकारी सौरभ कुमार जाएंगे दिल्ली, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में निदेशक पद पर नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत की गई है। उन्हें इस पद पर पांच वर्षों की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है या जब तक कोई अन्य आदेश न आ जाए, जो भी पहले हो।   कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिल्ली में अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक हो गए हिना खान और रॉकी जायसवाल के दिल,सोशल मीडिया में किया पोस्ट ,लिखा- हमारे दिल एक हो गए

मुंबई। एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अब उन्होंने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। उन्होंने खुद इसकी इन्फॉर्मेशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने अपनी और रॉकी जायसवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना खान ने रजिस्टर मैरिज की है। शादी के लिए उन्होंने जो साड़ी पहनी है उसमें रॉकी-हिना लिखा है। सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है ‘दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक […]

अब मड़वाडीह के साथ बिजली गांव भी शामिल हुआ राज्यपाल के गोद ग्राम में,दोनों गांवों का होगा समुचित विकास, मूलभूत सुविधाओं की बढ़ेगी पहुंच

० राज्यपाल डेका ने राजिम में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका ने एक नई पहल करते हुए प्रदेश के तीन गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है। इसमें गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजली के आश्रित ग्राम मड़वाडीह को गोद लेने के लिए चयन किया गया था। जिसमें अब पूरे बिजली पंचायत को गोद ग्राम में शामिल कर लिया गया है। अब दोनों गांव का समुचित विकास होगा। इस संबंध में गांव के विकास के लिए आज राज्यपाल रमेन डेका ने राजिम रेस्ट हाउस में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मड़वाडीह की मूलभूत जानकारी लेते हुए समुचित विकास के […]

Breaking IPL 2025: आरसीबी की जीत जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, बीजेपी लीडर अमित मालवीय का दावा- सात लोगों की जान गई, 16 घायल

  बेंगलुरु। 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन आरसीबी की जीत के बाद एक बुरी खबर सामने आई है। बंगलूरू में अपनी चैंपियन टीम को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक, इस भगदड़ में दो लोगों के मरने की आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं। वहीं, भाजपा नेता अमित मालवीय ने भगदड़ में सात लोगों के मरने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर 16 लोगों के घायल होने का भी दावा किया है। मालवीय राज्य की कांग्रेस सरकार पर व्यवस्थाएं नहीं कर पाने का आरोप लगाया है। अमित मालवीय ने लिखा, ‘बंगलूरू में […]

दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर की सर्जरी हुई सक्सेस, 14 घंटे चला ऑपरेशन, पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

  मुंबई। टीवी एक्ट्रेस ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रही है। 3 जून को उनकी लंबी और जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद हाल ही में एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस को राहत की सांस आई है। दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दीपिका की सर्जरी और मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंंने लिखा- “सभी को नमस्ते। कल रात अपडेट नहीं दे पाया क्योंकि सर्जरी बहुत लंबी चली। दीपिका लगभग 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं। लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सर्जरी सफल रही। […]